वाराणसी

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी ने पीएम मोदी को भी डराने की रची थी साजिश, रातोरात बदल दी थी फिजा

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी ने अपने जमाने में न केवल योगी आदित्यनाथ (यूपी के सीएम) पर हमला कराया था बल्कि, नरेंद्र मोदी (अब भारत के प्रधानमंत्री) को डराने की साजिश रची थी। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
less than 1 minute read
Mar 29, 2024
pm_narendra_modi.jpg
pm_narendra_modi

9 साल पहले 2014 में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर थी। सभी राजनीतिक दल अपनी जड़ें मजबूत करने में लगे थे। कांग्रेस, बीजेपी, सपा अपनी बिसात बिछाने में लगे थे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा। उधर, कौमी एकता दल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी इसी सीट पर चुनावी टक्कर देने सामने आए। लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि अचानक ही वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मुख्तार ने फैसला बदल लिया।

11 अप्रैल 2014 को कौमी एकता दल की एक बैठक चुनाव से पहले हुई। कौमी एकता दल के अध्यक्ष व बडे भाई अफजाल अंसारी ने मुख्तार के वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। इसके पीछे वजह थी कि मोदी के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष मतदाताओं के वोट बंटने की स्थिति न बन सके। जिसके बाद मुख्तार घोसी सीट से चुनाव लड़े। वहीं, वाराणसी से चुनावी मैदान में मोदी के खिलाफ कांग्रेस से अजय राय और आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल रहे थे।

Also Read
View All
खुद को हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं, फिर स्लॉटर हाउस के लाइसेंस क्यों दिए?’ सपा नेता सुभाष राजभर का सीएम योगी पर बड़ा हमला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रोपवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजी गई पीएमओ, इस महीने काशी को मिलेगी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

बाढ़ के बीच आई राहत भरी खबर, काशी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, जानें क्या है अब तक का अपडेट

पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद सक्रिय हुआ वाराणसी प्रशासन, बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे डीएम व पुलिस कमिश्नर, अब तक 1500 लोग किए गए शिफ्ट

Ajay Rai Pindra Seat: काशी नहीं छोड़ेंगे अजय राय! 2027 में पिंडरा से उतरने का ऐलान, क्यों खास है वाराणसी की ये सीट?