वाराणसी

सुबह हत्या शाम को मुठभेड़ में अरेस्ट, वाराणसी में बदमाश ने दिनदहाड़े पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Encounter in Varanasi: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को महज 3 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Aug 08, 2026
Varanasi Crime News
Pc-Patrika

Murder Accused Arrested in Encounter: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को महज 3 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद भाग निकला था, जिसे गिरफ्तार करने के बाद हथियार बारामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर दो राउंड फायरिंग कर दी।

हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, आदमपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में शनिवार की सुबह सिर कुचकर की गई व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि शनिवार की सुबह रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। इस मामले में सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने एक आरोपी ताजिम को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि सिर्फ 3 घंटे में ही पुलिस ने यह सफलता हासिल की थी और ताजिम को लेकर हथियार बरामदगी के लिए काशी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। एडीसीपी ने बताया कि इस दौरान ताजिम ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा आत्मरक्षक की गई जवाबी कार्रवाई में ताजिम के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

क्या थी घटना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को इलाज के लिए वाराणसी के वहीं, मण्डलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह हत्या की इस वारदात के दौरान दो लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है और हत्या की वजह तलाश में की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
08 Aug 2026 05:47 pm
Published on:
08 Aug 2026 05:47 pm
Also Read
View All
‘झारखंड में छात्रों से मिलने नहीं जाएंगे, यहां नौंटकी करेंगे’, राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव मौर्य का तंज

अपराध के लिए उठने वाले हाथ अब बन रहे आत्मनिर्भर, वाराणसी की सेंट्रल जेल में कैदियों के हाथ से बने खाद्य सामग्री की डिमांड, जेल से ही पाल रहे परिवार

ज्ञानवापी मुक्ति की कामना लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं श्रृंगार गौरी की वादिनी महिलाएं, सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा, बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जल

घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला, वाराणसी में पत्थर से सिर कूचकर एक ही हत्या, दो घायल

काशी में लव जिहाद! सलमान ने सन्नी बनकर महिला को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, हुआ अरेस्ट