वाराणसी

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

Anganbadi Center news: देश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की पहल की जा रही है। बुधवार (9 सितंबर) को काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत होगी
2 min read
Sep 08, 2026
Anganbadi Center news
9वें पोषण माह की काशी से शुरुआत, (Pc- Ministry of WCD)

Nutrition Campaign from Varanasi: देश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की पहल की जा रही है। बुधवार (9 सितंबर) को काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारी व मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस अभियान की थीम 'हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी' रखी गई है।

जानें क्या है उद्देश्य

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय की भागीदारी से पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास का केंद्र बनाना है। यह पोषण मुहिम पूरे एक महीने तक 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि यह पोषण मुहिम इस बार पांच प्रमुख विषयों के आधार पर आगे बढ़ेगा। अभियान में आहार, पर्याप्त प्रोटीन इत्यादि पर जोर होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थानीय और कम कीमत वाली खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन बनाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मुहिम की शुरुआत होने के बाद पोषण मेलों में 'प्रोटीन रिच फूड' अभियान के जरिए संतुलित आहार और प्रतिदिन के भोजन में प्रोटीन शामिल करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा और पका हुआ गरम भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। इस मुहिम के तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में मोटे अनाज जैसे दाल और मौसमी सब्जियों को शामिल करने के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग मेनू तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

3 साल तक के बच्चों पर विशेष जोर

इस अभियान में 3 साल तक के बच्चों के विकास पर जोर दिया जाएगा। अभियान में बच्चों के पोषण और उनके शुरुआती विकास और शिक्षा पर विशेष ध्यान रखने के तरीके सिखाए जाएंगे। तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर घर जाकर उनके पेरेंट्स को देखभाल और उम्र के अनुसार गतिविधियों की जानकारी देंगी। इन बच्चों को 34 विकासात्मक पड़ाव को दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बच्चों के लिए खेल, शुरुआती शिक्षा और उनके लिए जरूरी चीजों के लिए उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 5 से 6 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में भ्रमण भी कराया जाएगा। समुदाय के सहयोग से खिलौने और खेल प्रशिक्षण सामग्री जुटाने के लिए भी अभियान चलेगा।

Updated on:
08 Sept 2026 08:38 am
Published on:
08 Sept 2026 08:38 am
Also Read
View All
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, दोस्त के साथ गला दबाकर की हत्या, वाराणसी पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गई दो पहिया नाव’, वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

BHU के ICU में पद्मश्री प्रो. टीके लहरी से हुई मारपीट, एसोसिएट प्रोफेसर पर आरोप, 8 महीने से चल रहा इलाज

चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर लेकिन बढ़ी दुस्वारियां, वाराणसी में लोग सिल्ट और बदबू से परेशान