वाराणसी

Vande Bharat Express: यूपी के वाराणसी को एक और बड़ी सौगात, हावड़ा रूट पर चलाई जाएगी भगवा वंदे भारत ट्रेन, जानें डिटेल

Vande Bharat Express: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत वाराणसी से जल्द ही पांचवीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे इसकी तैयारियों में जुटा है। 
3 min read
• •
Updated: 13 Aug 2024, 5:31 PM IST
Feature image

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रेलवे की ओर से एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेलवे वाराणसी से जल्द ही पांचवीं वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन भगवा रंग की है। जो अभी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी है। इस ट्रेन में आठ कोच और 600 सीटें हैं। इसके साथ ही इसकी साज सज्जा बेहद शानदार बताई जा रही है। इसके साथ ही वाराणसी यूपी का पहला ऐसा शहर बन गया है। जहां से पांच वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पूरे देश में वाराणसी से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का संचालन अभी दिल्ली से हो रहा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश के अलग-अलग शहरों में चार वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब रेलवे यहां से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाने की तैयारी में है। संभावना जताई जा रही है कि यह ट्रेन वाराणसी से हावड़ा रूट को कनेक्ट करेगी। बहरहाल अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह ट्रेन भगवा रंग की है। कैंट स्टेशन के यार्ड में आरपीएफ की सुरक्षा में यह ट्रेन खड़ी की गई है। इसी के साथ वाराणसी यूपी का इकलौता ऐसा शहर बन जाएगा। जहां से एक साथ पांच रूटों पर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) का संचालन किया जाएगा।

पांचवीं वंदे भारत ट्रेन के रूट निर्धारण पर रेलवे मौन

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाने की योजना है, लेकिन अभी इसके रूट का निर्धारण नहीं किया जा सका है। यह ट्रेन चलाने का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही वाराणसी (Varanasi) की देश के अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ाना है। जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन के रूट निर्धारण कर इसे शुरू कर दिया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 600 सीटर है।

वाराणसी से अभी इन रूटों पर दौड़ रही है वंदे भारत ट्रेन

कैंट स्टेशन निदेशक ने बताया कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) से फिलहाल चार रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो ट्रेन दिल्ली रूट पर, पटना वाराणसी लखनऊ रूट पर एक, वाराणसी रांची रूट पर एक ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाई जा रही है। हालांकि लंबे समय से झांसी, आगरा और हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाने की मांग उठ रही है। इसका ध्यान रखते हुए संभावना है कि नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) वाराणसी से हावड़ा रूट को कनेक्ट कर सकती है। बहरहाल उन्होंने इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है। दरअसल, वाराणसी यूपी का सबसे बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट आते हैं। इसी के चलते रेलवे का यूपी के वाराणसी में वंदे भारत (Vande Bharat Express) की संख्या बढ़ाने पर फोकस है।

वंदे भारत ट्रेन का क्या है किराया?

वंदे भारत के दिल्ली से वाराणसी तक का चेयरकार का किराया करीब 1750 और एग्जीक्यूटिव क्लॉस का किराया करीब 3300 रुपए के आसपास है। इसी तरह रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया करीब 2800 और चेयर कार का किराया 1500 रुपये के आसपास है। किराए में रेलवे की ओर से अक्सर परिवर्तन किया जाता है। दूसरी ओर दो सितंबर से आगरा-उदयपुर के बीच भी रेलवे वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन उदयपुर से सोमवार, गुरुवार, शनिवार को और आगरा कैंट से सोमवार, गुरुवार, शनिवार को संचालित होगी। यह आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद मुफीद मानी जा रही है।

5 साल पहले वाराणसी से शुरू हुआ था वंदे भारत ट्रेन का संचालन 

रेलवे सूत्रों के अनुसार आज से पांच साल पहले यानी 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ही चली थी। इसके बाद देशभर में 82 वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Express) 24 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 284 जिलों को कनेक्ट कर रही हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा मार्गों पर इन ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने के लिए भी लगातार काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों की मानें तो वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेनों की बेहतरी की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read
View All
काशी का ऐसा मंदिर जहां भोलेनाथ भी होते हैं नतमस्तक, साल में केवल 5 दिन होता है दर्शन, भक्त पाते हैं खजाना

‘उन्हें अपनी हार का डर, ख्वाब ना देखें’, अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े सीएम बनने के बयान पर चिराग पासवान

1984 के दंगे का जिक्र और खालिस्तानी नारा, बम विस्फोट की धमकी के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट, सीमा पर चौकस निगरानी

‘पीएम मोदी के पास बहुत काम है, उनके के पास नहीं, इसलिए इस तरह की बातें करते हैं’, राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर एकनाथ शिंदे

‘सवाल ही पैदा नहीं होता’, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज पर बीजेपी नेता हार्दिक पटेल