रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 04623 बनारस से श्रीमाता वैष्णो देवी वाया लखनऊ चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 13, 20 और 27 अगस्त को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04623 वाराणसी से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर रात 11:20 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली व मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04624 श्रीमाता वैष्णो देवी से बनारस वाया लखनऊ चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन नंबर 04624 कटरा से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 11:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 7:50 बजे अंबाला कैंट और रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।