वाराणसी

रोपवे और गंजारी स्टेडियम के लिए काशी वासियों को करना पड़ेगा इंतजार, एयर शो की तिथि भी आगे बढ़ी, जाने क्यों लिया गया फैसला

Air show in Varanasi: वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंच सकते हैं, लेकिन उनके प्रस्तावित दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की सौगात काशी वासियों को नहीं मिल पाएगी..
2 min read
• •
Oct 04, 2026
PM Modi
PM Modi (Photo-ANI)

PM Narendra Modi Visit Varanasi: वायुसेना द्वारा प्रस्तावित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंच सकते हैं, लेकिन उनके प्रस्तावित दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की सौगात काशी वासियों को नहीं मिल पाएगी। एशिया के पहले अर्बन रोप वे और गंजरी स्टेडियम की सौगात के लिए काशी वासियों को इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित जा रही आनंद काशी आवासीय परियोजना का लोकार्पण भी नहीं हो पाएगा। इस खबर के बाद काशी के लोगों में निराशा का माहौल है। हालांकि, ये परियोजनाएं नवंबर या दिसंबर में सौगात के रूप में वाराणसी के लोगों को मिल सकती है।

25 अक्टूबर को आएंगे पीएम

दरअसल, एमएलसी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। इसकी वजह से नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो दो दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 24 से 26 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा, जबकि मुख्य समारोह 25 अक्टूबर को होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को ही इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री समेत कई वीवीआईपी इसमें शामिल होने वाले हैं। इसी दौरान परियोजनाओं की सौगात लोगों को मिलनी थी।

वहीं, आनंद काशी आवासीय परियोजना का लोकार्पण नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में कराने को लेकर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में एयर शो की तैयारी को लेकर समीक्षा भी की है। उन्होंने नमो घाट के आसपास के सभी घाटों पर भीड़ पहुंचने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तनाती को लेकर निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ वाराणसी के घाटों पर पुलिस ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही चंदौली के एसपी आकाश पटेल भी नमो घाट के उस पर रेती के इलाके में घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

वाराणसी व आसपास के जिलों में लागू है आचार संहिता

आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, वीआईपी-वीवीआईपी क्षेत्र, मीडिया एरीना, समेत प्रवेश-निकासी मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। दूसरी तरफ एमएलसी चुनाव को लेकर पहले यह कार्यक्रम 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब 23 अक्टूबर को मतदान होने के कारण इसे 24, 25 और 26 अक्टूबर को किया गया है। बता दें कि वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को मतगणना है। चुनाव की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद वाराणसी समेत संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसको लेकर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

Updated on:
04 Oct 2026 09:54 am
Published on:
04 Oct 2026 09:54 am
Also Read
View All
गंजारी स्टेडियम के चारों ओर बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा ट्रैफिक सर्किट, दो गांवों की जमीन के लिए अधिसूचना जारी

‘ग्राउंड ही नहीं, फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव’, वाराणसी में सोशल मीडिया कार्यशाला में पहुंचे विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक सप्ताह तक रुके थे बापू, कमरे में रखी गईं दुर्लभ तस्वीरें लेकिन नहीं बन पाया म्यूजियम

हवाई सर्वे के बाद काशी में एयर शो का काउंटडाउन शुरू, अस्सी से नमो घाट तक रहेगी परिंदे पर भी नजर

बाहर अपराधी जेल में शिक्षक, कैदियों में जगा रहे शिक्षा की ललक, वाराणसी के कारागार में पढ़ाने के लिए मिलता है वेतन