वाराणसी

गुजरात चुनाव में बीजेपी को लगा झटका तो पीएम मोदी के लिए यह काम करना नहीं होगा आसान

संसदीय चुनाव 2019 में फिर हो सकता बीजेपी को फायदा, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Dec 05, 2017
PM Narendra Modi

वाराणसी.गुजरात चुनाव में बीजेपी को झटका लगता है तो पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए यह काम करना आसान नहीं होगा। संसदीय चुनाव २०१९ में बीजेपी की जीत के लिए पीएम की लहर का कायम रहना जरूरी है। गुजरात चुनाव पर एक निजी चैनल द्वारा कराये गये एक्जिट पोल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही गयी है, लेकिन सीटे इतनी कम दी गयी है कि जरा भी अंतर आता है तो भगवा पार्टी का सरकार बनाना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का नया दांव, गुजरात में दिखायेंगे यहां का विकास मॉडल


संसदीय चुनाव 2014 से पीएम नरेन्द्र मोदी की गुजरात से राजनीकि दूरी हो गयी थी। गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतने के बाद काशी के सांसद व देश के पीएम बने हैं। इसके बाद से पीएम मोदी ने यूपी पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। यूपी के विकास के लिए कई योजना स्वीकृत हुई है और बनारस को ३५ हजार करोड़ रुपये की सौगात मिल चुकी है। पीएम मोदी की लहर का बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिला है यूपी विधानसभा व निकाय चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। इससे साफ हो जाता है कि गुजरात में सीएम रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी को जैसी जीत मिलती थी वैसी ही जीत उनकी पार्टी को यूपी में मिल रही है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो गुजरात के बाद बीजेपी का दूसरा गढ़ यूपी बनता जा रहा है।
यह भी पढ़े:-गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची से ऐसे मिले हालात, देखे वीडियो

पीएम मोदी के लिए आसान नहीं होगा यह काम
संसदीय चुनाव 2019 में पीएम मोदी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर भी अटकले लग रही है। कुछ जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी अपना संसदीय क्षेत्र बदल सकते हैं तो कुछ लोग ऐसा होने से इंकार करते हैं। ऐसे में गुजरात चुनाव बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गुजरात चुनाव में बीजेपी को झटका लगता है तो पीएम के लिए अपना संसदीय क्षेत्र छोडऩा बेहद कठिन हो जायेगा। पीएम मोदी नये क्षेत्र का चयन करते हैं तो यूपी में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुल मिला कर कहा जाये तो गुजरात में बीजेपी को नुकसान होता है तो पीएम मोदी के पास संसदीय चुनाव २०१९ के समय बहुत कम विकल्प बचेंगे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के बाद बीजेपी मंत्री के आदेश का नहीं हुआ असर, अधिकारी बेपरवाह

Published on:
05 Dec 2017 12:42 pm
Also Read
View All