वाराणसी

8 नवंबर को PM मोदी वाराणसी से दिखाएंगे 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी; क्या रहेगा रूट मैप

PM Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
2 min read
Nov 06, 2025
prime minister narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो -IANS)

PM Modi Visit Varanasi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान PM मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

8 नवंबर को PM मोदी का वाराणसी दौरा

PM मोदी 8 नवंबर को सुबह लगभग 8:15 बजे वाराणसी का दौरा करेंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस (Banaras-Khajuraho Vande Bharat Express) इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में ये ट्रेन लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क ना केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक त्वरित, आधुनिक और आरामदायक यात्रा सुविधा मुहैया कराएगा।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

वहीं, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Lucknow-Saharanpur Vande Bharat Express)लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। ऐसे में यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को लाभ होगा।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत (Firozpur-Delhi Vande Bharat) इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी। ट्रेन अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क जोड़ेगी।

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

इसके अलावा दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Ernakulam-Bengaluru Vande Bharat Express) यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी ला देगी। जिससे यह यात्रा सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुगम, त्वरित और ज्यादा आरामदायक यात्रा प्रदान करने के PM के विजन को साकार करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Updated on:
06 Nov 2025 05:24 pm
Published on:
06 Nov 2025 05:24 pm
Also Read
View All
Ghazipur News:, खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, विभाग ने दो लाइनमैन को किया बर्खास्त

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद, श्रावण दर्शन की बड़ी तैयारी, CEO ने बताया प्लान

रैपिडो चालक ने दारोगा की बेटी से की छेड़छाड़, वाराणसी में आरोपी के दोस्त ने वीडियो बनाकर किया हंगामा, दोनों हुए अरेस्ट

ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना