वाराणसी

‘अपनी बेटी से कहो शंकराचार्य के ऊपर आरोप लगाए…’, हम तुम्हें पैसा देंगे; शख्स ने अविमुक्तेश्वरानंद को बताई पीड़ा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नें आरोप लगाया है कि शाहजहांपुर के एक परिवार को मुझे फसाने के लिए फोन पर धमकी दी गई है और ऐसा नहीं करने पर उसे अंजाम भुगतने की बात कही गई है।

2 min read
Feb 23, 2026
Feature image

वाराणसी: बटुकों के यौन शोषण से घिरे आरोप के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर का एक परिवार उनके पास पहुंचा था, जिसने उन्हें बताया कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई और कहा गया कि शंकराचार्य को यौन शोषण के आरोप में फांसाओ और इसके लिए अपनी बेटी का इस्तेमाल करो। इसके बाद शख्स ने शंकराचार्य से मिलकर उन्हें एक पत्रक सौंपा है।

शाहजहांपुर का एक परिवार शंकराचार्य के मठ में पहुंचा और उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे बाइक सवार कुछ लोगों ने रोककर आशुतोष महाराज से बात करवाई थी। शंकराचार्य ने कहा कि आशुतोष महाराज ने शख्स को कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक मुकदमा करवाओ और मुकदमे में इस बात का जिक्र करो कि उसने तुम्हारी छोटी बच्चियों के साथ गलत कृत किया है, जिस पर उस व्यक्ति ने मना कर दिया।

आशुतोष महाराज पर धमकी देने का आरोप

शंकराचार्य ने बताया कि शाहजहांपुर के उस व्यक्ति ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे प्रलोभन दिए गए कि हम तुम्हारी बच्चियों की शादी में तुम्हें पैसे की मदद करेंगे। व्यक्ति ने कहा कि हम शंकराचार्य को जानते भी नहीं हैं ना उनसे मिले हैं और हम सनातनी लोग हैं हम उनके ऊपर ऐसा आरोप नहीं लगाएंगे। इसके बाद फोन करने वाले आशुतोष महाराज ने धमकी दी कि अपने आप को बचा कर रखना।

यौन शोषण की सीडी को सार्वजनिक करने की मांग

शंकराचार्य ने कहा है कि मुझे इस बात का अंदेशा है कि मुझे फसाने की कोशिश की जा रही है। मुझे फंसाने की इसलिए कोशिश की जा रही है ताकि मैं गौ हत्या के खिलाफ आवाज उठाना बंद कर दूं। शंकराचार्य ने यह मांग की है कि यदि यौन शोषण की कोई सीडी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए।

शंकराचार्य ने बताया कि शाहजहांपुर के व्यक्ति ने धमकी के बाद किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें इस बात की चिंता होने लगी कि उनका भी उपयोग इस मामले में ना किया जाए। इसके बाद वह उनके पास पहुंचे थे

Published on:
23 Feb 2026 08:19 pm
Also Read
View All
काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

वाराणसी कोर्ट का फैसला: चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, 29 साल बाद 2 रिटायर्ड दारोगा और डॉक्टर को मिली सजा

चंद महीनों में कई सौ करोड़ का खेल! कई राज्यों में खड़ा किया सट्टेबाजों का बड़ा नेटवर्क, कौन है ‘मलिक’ जिसकी तलाश कर रही पुलिस