वाराणसी

रक्षाबंधन से पहले भाई की हुई मौत, वाराणसी में अंतिम संस्कार से पहले बहनों ने शव को बांधा राखी, बोलीं- भाई हर साल देता था गिफ्ट

Varanasi news: वाराणसी में त्रिलोकी मोदनवाल नामक शख्स की वाटर कूलर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी...
2 min read
Aug 27, 2026
Varanasi latest news
फाइल फोटो (Pc-Patrika)

Sister Tied Rakhi in Brothers dead body: वाराणसी में करंट की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई ह। मृतक वाटर कूलर से पानी पी रहा था, इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। वहीं शव के घर पहुंचने के बाद मृतक की बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत के कारण तीनों बहनों को गहरा सदमा लगा है। इस दौरान मृतक के शव के हाथ में राखी बांधकर बहनों ने अपने भाई को अंतिम विदाई दी, जिससे पूरा इलाका गमगीन हो गया। बहनों ने बताया कि भाई हर साल सरप्राइज गिफ्ट देता था, लेकिन इस बार का सरप्राइज बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

क्या है मामला

दरअसल, दो दिन पूर्व त्रिलोकी मोदनवाल नामक शख्स की वाटर कूलर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। त्रिलोकी जिम चलाते थे और पानी पीने के लिए वाटर कूलर से पानी भरने गए थे। इसी दौरान वाटर कूलर में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महल इलाके में पहुंचे। इस दौरान भाई के शव को देखकर उनकी तीन बहनों में चीख पुकार मच गई।

तीनों बहनें भाई को राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके आने वाली थी। इसी दौरान भाई की मौत की दुखद खबर उन्हें दी गई। तीनों बहनें काली महल स्थित अपने घर पहुंची। इस दौरान शव के पास रोती बिलखती पहुंची तीनों बहनों ने भाई को हाथ में राखी बांधी। बहनों ने बताया कि उन्होंने पहले ही राखी खरीद ली थी। इसी दौरान पता चला कि भाई की मौत हो गई है। त्रिलोकी की सबसे छोटी बहन निवेदिता ने बताया कि भाई की पसंद की रखी उन्होंने खरीदी थी और उन्हीं की पसंद की मिठाई भी मंगाई थी। भाई रक्षाबंधन पर तीनों बहनों को घर बुलाते थे और महंगे महंगे सरप्राइज गिफ्ट भी दिया करते थे।

इस साल का सरप्राइज बर्दास्त नहीं हो रहा- बहन

त्रिलोकी की बहन सोनी ने बताया कि हर साल भाई सरप्राइज गिफ्ट दिया करते थे और रक्षाबंधन पर पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा होकर त्यौहार मानता था। वह कहते थे कि या सिर्फ त्यौहार ही नहीं बल्कि बहनों को खुशियां देने का दिन है। अगर कोई बहन राखी बांधने नहीं आती थी तो वह शिकायत करते थे। इस बार सभी बहनों को उम्मीद थी कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी भाई राखी बंधवाएंगे और सरप्राइस गिफ्ट देंगे, लेकिन इस साल का सरप्राइज बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब वह राखी किसे बंधेगी।

Updated on:
27 Aug 2026 12:52 pm
Published on:
27 Aug 2026 12:14 pm