वाराणसी

तेज बहादुर यादव ने कहा कि नहीं मिला न्याय तो हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई

चुनाव आयोग को भेज दिया है जवाब, कहा जनता की अदालत से बड़ा कुछ नहीं होता है
2 min read
• •
Updated: 1 May 2019, 12:19 PM IST
Tej Bahadur Yadav
Tej Bahadur Yadav

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट की लड़ाई बेहद दिलचस्प मोड पर आ चुकी है। बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब दे दिया है। चुनाव आयोग में तेज बहादुर यादव के वकील भी डटे हुए हैं। जवाब देने के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है यदि तानाशाही नहीं होती है तो निर्णय सही आयेगा। चुनाव आयोग द्वारा नामांकन निरस्त करने की संभावनाओं पर कहा कि ऐसा होता है तो वह हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे। जनता की अदालत से बड़ा कुछ नहीं होता है। वहां भी अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
यह भी पढ़े:-BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने दाखिल किया जवाब, चुनाव आयोग करेगा नामांकन पर निर्णय

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव के नामांकन पर चुनाव आयोग क्या निर्णय करता है इस पर सभी की निगाहे लगी हुई है। बुधवार को ही निर्णय हो जाने की संभावना है। तेज बहादुर यादव ने निर्दल व मायावती व अखिलेश यादव के महागठब्ंाधन के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। दोनों ही नामांकन में बीएसएफ से बर्खास्त होने की अलग-अलग जानकारी दी थी जिसको लेकर चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव को नोटिस जारी किया था। तेज बहादुर यादव का निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन पहले ही निरस्त हो चुका था जबकि महागठबंधन प्रत्याशी के रुप में चुनाव आयोग ने नोटिस देकर 1 मई को सुबह 11 बजे तक बीएसएफ से बर्खास्तगी का कारण बताने को कहा था जिसका जवाब तेज बहादुर यादव ने दे दिया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत, देश से माफी मांगे राहुल गांधी

तेज बहादुर यादव ने कहा था नहीं मिला न्याय तो भी लड़ेंगे न्याय की लड़ाई
तेज बहादुर यादव ने नोटिस मिलने के बाद ही कहा था कि उनके साथ अन्याय होता है तो वह जनता को साथ लेकर न्याय पाने की लड़ाई लड़ेंगे। महागठबंधन का साथ मिलने से तेज बहादुर यादव की ताकत बढ़ गयी है। अब चुनाव आयोग पर सभी की निगाहे लगी हुई है। तेज बहादुर यादव के जवाब पर चुनाव आयोग क्या निर्णय करता है यह जल्द ही सामने आ जायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव

Updated on:
1 May 2019, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल