24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने दाखिल किया जवाब, चुनाव आयोग करेगा नामांकन पर निर्णय

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ महागठबंधन प्रत्याशी के रुप में किया था नामांकन, चुनाव आयोग ने जारी की थी नोटिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 May 2019, 11:37 AM IST

Tej Bahadur Yadav

Tej Bahadur Yadav

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव के नामांकन प्रकरण में बुधवार को बड़ा निर्णय हो सकता है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस का जवाब तेज बहादुर यादव ने चुनाव आयोग को दिया है। तेज बहादुर यादव के वकील ने जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखा है। चुनाव आयोग जवाब से कितना संतुष्ट होता है और चुनाव लडऩे को लेकर क्या निर्णय देता है इस पर सभी की निगाहे लगी हुई है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने वाराणसी संसदीय सीट से दो नामांकन किया था। पहला नामांकन निर्दल प्रत्याशी के तौन पर किया था जबकि दूसरा नामांकन अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन प्रत्याशी के रुप में था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव आयोग ने निर्दल प्रत्याशी वाला नामांकन निरस्त कर दिया था और दूसरे नामांकन को लेकर तेज बहादुर यादव को अपना पक्ष रखने के लिए १ मई सुबह ११ बजे तक का समय दिया गया था। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने तेज बहादुर यादव को दो नोटिस दी थी। कहा गया था कि बीएसएफ से बर्खास्तगी के संबंध में दो नामांकन पत्रों में अलग-अलग जानकारी दी गयी है। जिसके बाबत २४ घंटे में बीएसएफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया था। बीएसएफ के प्रमाण पत्र से ही स्पष्ट हो पायेगा कि नौकरी से किस वजह से निकाला गया था। इसी बाबत प्रमाण पत्र देने को कहा गया था। तेज बहादुर यादव नोटिस का जवाब दे रहे हैं। चुनाव आयोग उनके जवाब पर अपना क्या निर्णय देता है इस पर सभी की निगाहे लगी हुई है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद पर दर्ज है 60 मुकदमे, इतनी सम्पत्ति की लोग रह गये दंग

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग