24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली अतीक अहमद पर दर्ज है 60 मुकदमे, इतनी सम्पत्ति की लोग रह गये दंग

लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी संसदीय सीट पर दाखिल किये गये नामांकन में हुआ खुलासा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Apr 2019, 12:01 PM IST

ateeq Ahmed

ateeq Ahmed

वाराणसी. बाहुबली अतीक अहमद इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन करने के बाद सभी की निगाहे बाहुबली नेता पर है। नामांकन में अतीक अहमद पर दर्ज हुए मुकदमे और सम्पत्ति की भी जानकारी सबके सामने आयी है। बाहुबली नेता के पास इतनी सम्पत्ति है कि लोग दंग रह गये।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक को मिली मुख्तार अंसारी से बड़ी चुनौती, तय होगा किसका बड़ा जनाधार

बाहुबली अतीक अहमद पर कुल 60 मुकदमे दर्ज है। प्रदेश में इतने मुकदमे और किसी बाहुबली पर दर्ज होने की संभावना कम है। फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद पर हत्या जैसी संगीन धाराओं के 27 मुकदमे दर्ज है। अतीक ने अपना मुख्य व्यवसाय ठेकेदारी, बिल्डर व प्रापर्टी डीलिंग का काम बताया है। अतीक पर दर्ज 27 मामलों में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है जबकि 33 मुकदमों का न्यायालय ने संज्ञान लिया है। हलफनामे के अनुसार अतीक अहमद हाई स्कूल फेल हैं। अतीक व उनके परिजनों के पास 26 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव

अतीक अहमद करोड़पति होने के साथ लग्जरी वाहन व लाहसेंसी हथियार के भी मालिक है
बाहुबली अतीक अहमद करोड़पति होने के साथ ही लग्जरी वाहन व लाइसेंसी हथियार के भी मालिक है। बाहुबली अतीक अहमद के पास बैंकों में जमा एक करोड़ से अधिक की धनराशि है। इस धनराशि में से 33 लाख 75 हजार रुपये कुक किये गये हैं। अतीक अहमद के पास जगह-जगह खेती, आवास व व्यवसायिक परिसर भी है। अतीक अहमद के नाम तीन लाइसेंसी असलहे हैं जबकि उनकी पत्नी शाईस्ता के पास भी तीन असलहे का लाइसेंस है। पूर्व बाहुबली सांसद के पास दो जीप, पजेरों व लैंड क्रूजर वाहन भी है। बनारस संसदीय सीट पर पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर अन्य जितने प्रत्याशी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रहे हैं उनमे सबसे अधिक धनवान अतीक अहमद ही है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बाहुबली अतीक अहमद ने किया नामांकन दाखिल, चुनाव प्रचार को लेकर बड़ा ऐलान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग