24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत, देश से माफी मांगे राहुल गांधी

वाराणसी में पांच साल में विकास के ऐतिहासिक काम हुए, दोहरी नागरिकता पर स्पष्टीकरण दे कांग्रेस अध्यक्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Apr 2019, 6:46 PM IST

Piyush Goel

Piyush Goel

वाराणसी. केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बनारस में बीजेपी के मीडिया सेल में पत्रकार वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि दस्तावेजों के आधार पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता लेने का आरोप लगा है जो देश के संविधान के खिलाफ है। राहुल गांधी को इस मामले में स्पष्टीकरण देकर सारी स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में चार चरण का चुनाव हो चुका है और बीजेपी को पिछली बार से अधिक सीटे मिल रही है। हम लोग एनडीए गठबंधन के साथ केन्द्र में नयी सरकार बनायेंगे।
यह भी पढ़े:-एमबीए पास है पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे अर्थी बाबा, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की धारा बह रही है। देश की जनता समझ चुकी है कि पांच साल में जितना विकास हुआ है उतना कभी नहीं हुआ है। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के चुनाव हराने के बयान पर कहा कि राहुल गांधी समय-समय पर झूठ बोलते हैं और फिर कोर्ट में जाकर माफी मांगते हैं। राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर जो झूठ बोला है उन्हें कोर्ट के साथ देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी दोहरी नागरिकता के बारे में लोगों को सच्चाई नहीं बताते हैं। यूपी में सुभासपा से गठबंधन खत्म होने पर बीजेपी को नुकसान होने पर कहा कि हमारे प्रत्याशी को सुभासपा प्रभावित नहीं कर पायेगी। बनारस से पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव के नारे असली व नकली चौकीदार पर कहा कि इस देश में लोकतंत्र है और कोई कही से चुनाव लड़ सकता है। जो खुद बीएसएफ से हटाया गया है वह राष्ट्रवाद की बात क्या करेंगे। पीयूष गोयल ने पांच साल में बनारस में हुए विकास को गिनाते हुए कहा कि यहां का सांसद फिर से देश का पीएम बनेगा। इसके बाद बनारस का विकास और तेज हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव

पीयूष गोयल की प्रेस कांफ्रेंस में कटी बिजली, बताये कारण
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय है और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही बिजली चली गयी। इस पर मीडिया ने पूछ किया कि आखिर बिजली व्यवस्था कब सुधरेगी। इस पर पीयूष गोयल ने कहा कि देश में बिजली की कमी नहीं है। यूपी की बात की जाये तो यहां पर पहले 12 हजार मेगावाट बिजली की मांग थी जो अब बढ़ कर 17 से 18 हजार मेगावाट तक पहुंच गयी है। बिजली उत्पादन को सुधारा जा चुका है लेकिन बिजली वितरण व्यवस्था में लंबे समय से निवेश नहीं होने से कुछ समस्या है जिसे भविष्य में दूर कर लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-बढ़ते तापमान से बीजेपी परेशान, वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगायी ताकत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग