वाराणसी

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: सपा की मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डीआईओएस को जिम्मेदारी दी है। वहीं, उनके आरोपों पर बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 12:53 PM IST
Varanasi latest news
बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, (Pc-Patrika)

MLC Election UP: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है। मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधानसभा परिषद चुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है। चुनाव की इस प्रक्रिया के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। समाजवादी पार्टी की जौनपुर के मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डीआईओएस को जिम्मेदारी दी है। वहीं, उनके आरोपों पर बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले बीजेपी एमएलसी

बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि जब भी सपा या विपक्ष हारने लगता है तब वह सत्ता पक्ष पर सवाल उठाने शुरू कर देता है। सच तो यह है कि समाजवादी पार्टी खुद अराजकता वाली पार्टी है और रागिनी सोनकर खुद बीजेपी ज्वाइन करना चाहती हैं। धर्मेंद्र सिंह ने रागिनी सोनकर के आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया है। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और इसका सिर्फ एक ही मतलब है कि बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कोई क्रेडिट ही नहीं बची है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर जनता के मन में अभी भी गुंडाराज वाला भय युमुक्त प्रदेश याद है। आलम यह है कि सपा का राज सोच करके ही लोगों की रूह काप जाती है और मन में भय व्याप्त हो जाता है। जनता इस चीज को भली भांति जानती है कि यदि सपा शासन में आई तो फिर से एक बार गुंडाराज और माफिया राज कायम हो जाएगा। इसीलिए जनता ने सोचा कि जिस तरह से प्रदेश में बीजेपी की सरकार काम कर रही है, उसी को कायम रखा जाए और यही वजह है कि वोटिंग का प्रतिशत बढ़ रहा है।

क्या है सपा का आरोप

धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि एमएलसी का यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज है और इस बार एमएलसी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतकर विधान परिषद जा रहे हैं और 2027 में भाजपा विधायक चुनकर विधानसभा जाएंगे और प्रदेश में एक बार फिर से सुशासन का राज कायम होगा। दरअसल, रागिनी सोनकर वाराणसी के सदर तहसील में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची थी और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीआईओएस स्कूल के शिक्षकों को धमकियां दे रहे हैं कि उनकी मान्यता रद्द कर देंगे, नहीं तो बीजेपी के पक्ष में वोट कराया जाएं।

Updated on:
23 Oct 2026, 12:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All