वाराणसी

फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना

वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को घना कोहरा छा गया। घना कोहरा छाए रहने की वजह से यातायात संचालन में भी परेशानी होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो फरवरी के बाद यानी तीन और चार फरवरी को बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2022, 12:00 AM IST
UP Weather to Change again Rain Alert on 3rd and 4th February
UP Weather to Change again Rain Alert on 3rd and 4th February

वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को घना कोहरा छा गया। घना कोहरा छाए रहने की वजह से यातायात संचालन में भी परेशानी होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो फरवरी के बाद यानी तीन और चार फरवरी को बारिश होने की संभावना है। वाराणसी व आसपास के हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका रुख जम्मू-कश्मीर की ओर है। इससे एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। करीब एक हफ्ते तक बादल छाए रहेंगे।

दो फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

एसएन पांडेय ने कहा कि सर्द हवाओं का असर दो से तीन दिन तक रहेगा। दो फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी जिलों के साथ-साथ पूर्वी जिलों में भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22-25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बनने से तीन फरवरी से प्रदेश में बदली के आसार हैं।

पूर्वांचल में स्ट्रांग सरफेस विंड सक्रिय

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पूर्वी जिले में स्ट्रांग सरफेस विंड सक्रिय है। इससे ज्यादा ठंड का ऐहसास हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
काशी की 600 साल पुरानी कहानी से रूबरू होंगे जेन-जी, कबीर की जीवनी का सचित्र होगा मंचन: जानें क्या होगा खास

‘दोनों संगठन सक्षम हैं, सभी एक ही दिशा में बढ़ रहे’, पल्लवी पटेल ने सपा-कांग्रेस सीट बटवारे पर किया किनारा; बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी

देव दीपावली पर 11 नहीं, 21 लाख दीयों से जगमग हुए थे घाट, निगम के 250 कर्मचारियों ने संभाली कमान, तुरंत ही कर डाली सफाई

55 दिनों में 120 डेंगू पीड़ित! काशी में तीन गुना बढ़ी रफ्तार, प्लेटलेट्स की डिमांड भी दोगुनी

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात