वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर मुश्किल में यात्री, अकासा ने बंद की 4 उड़ानें, मुंबई की भी एक फ्लाइट बंद

Flights from Varanasi Airport : Varanasi latest news: 1 जुलाई से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों के संचालन में एयरलाइंस ने कटौती कर दी है।
2 min read
• •
Jul 01, 2026
Varanasi Airport
वाराणसी एयरपोर्ट Pc-Vijendra Mishra

Varanasi Airport News: वाराणसी, पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। 1 जुलाई से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों के संचालन में एयरलाइंस ने कटौती कर दी है। इंडिगो ने अपनी तीन उड़ानों में बदलाव किया है, जबकि अकासा की चार उड़ानें और एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी-मुंबई उड़ान का संचालन फिलहाल अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। उड़ानों के बंद होने से यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में स्पाइसजेट ने अपनी सेवाओं को वाराणसी एयरपोर्ट से बंद कर दिया था, जिसके बाद अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इसमें कटौती कर दी है। एयरलाइन द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद यात्री काफी ज्यादा परेशान हैं। यात्रियों को चिंता सता रही है कि अन्य विमानन कंपनियां अब पहले से अधिक किराया वसूल करेंगी।

ये उड़ानें प्रभावित

वाराणसी एयरपोर्ट से इंडिगो कि विमान संख्या 6ई-2215 वाराणसी-दिल्ली अब प्रत्येक दिन की जगह केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। वहीं, 6ई-5302 वाराणसी-नवी मुंबई मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। 6ई-507 वाराणसी-कोलकाता 9, 21 और 31 जुलाई को ही संचालित की जाएगी। अकासा ने वाराणसी-बेंगलुरु की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1422, क्यूपी-1524 और क्यूपी-1424 वाराणसी-नवी मुंबई की उड़ान क्यूपी-2022 का संचालन फिलहाल अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-2547 वाराणसी-मुंबई की प्रतिदिन वाली उड़न भी 1 जुलाई से बंद कर दी गई है।

इन शहरों में जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें

उड़ानों के प्रभावित होने से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों पर खासा असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक महीने से दो महीनों में तेल के दाम कम होने से विमानों की उड़ान फिर से सुचारू हो जाएगी। हालांकि, इस बारे में संबंधित विमानन कंपनियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं यात्रियों को सलाह दी गई है की यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें। गौरतलब है कि वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वांचल के यात्री काफी बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। बताया जा रहा है की सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वांचल के ही यात्री होंगे।

Updated on:
01 Jul 2026 08:52 am
Published on:
01 Jul 2026 08:52 am
Also Read
View All
‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे

बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’: काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जेन-जी के साथ शक्ति प्रदर्शन, वडनगर से पहुंचे कार्यकर्ता

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

298 करोड़ का टैक्स बकाया! वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को दी कुर्की की चेतावनी, जानें कब है अंतिम तिथि