वाराणसी

वाराणसी स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़ा युवक मारने लगा सैल्यूट, बचाने गए पुलिसकर्मी को ‘जय हिन्द’ बोलकर दिया धक्का

Varanasi news। Varanasi cantt railway station : वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर उसे समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक 26 साल का युवक मालगाड़ी पर चढ़ गया और लोगों को सैल्यूट मारना शुरू कर दिया।

2 min read
Jun 19, 2026
Varanasi railway station
Pc-Patrika

Varanasi Railway station news: वाराणसीके कैंट रेलवे स्टेशन पर उसे समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक 26 साल का युवक मालगाड़ी पर चढ़ गया और लोगों को सैल्यूट मारना शुरू कर दिया। ऊपर से हाई वोल्टेज का करंट दौड़ रहा था और युवक लोगों को सैल्यूट मार रहा था, जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दे दी। वहीं, मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक सकुशल नीचे उतार लिया है।

अर्धनग्न अवस्था में था युवक

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच लाइन नंबर 7 पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान 26 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मालगाड़ी के ऊपर अर्धनग्न अवस्था में चढ़ गया और वहां खड़े लोगों को सैल्यूट मारना शुरू कर दिया। युवक की इस हरकत के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग उसे चिल्ला चिल्ला कर नीचे उतरने को कहते रहे, लेकिन युवक किसी की बात नहीं सुन रहा था।

इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी राजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवक ने उन्हें भी सैल्यूट मारना शुरू कर दिया। इसके बाद जीआरपी के कांस्टेबल अरुण यादव उसे उतारने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ने लगे। इसी दौरान युवक ने जय हिंद बोला और कांस्टेबल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गए।

क्या बोले जीआरपी प्रभारी

वहीं, पास में ही मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने साथी कांस्टेबल को संभाला और किसी तरह से युवक को पड़कर नीचे उतारा। जीआरपी थाना प्रभारी राजोल नागर ने बताया कि एक युवक के मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर हंगामा मचाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची और युवक को उतारने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने बचाने गए एक कांस्टेबल को धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्होंने बताया है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसे हिरासत में लेकर उसके परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है। वहीं, घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
19 Jun 2026 05:46 pm
Also Read
View All
भगवान परशुराम के अवतार में राहुल गांधी; फोटो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दुग्धाभिषेक, योगी के मंत्री बोले- भगवान सद्बुद्धि दें

ये योगी का यूपी है:  अपराधियों को घुसकर मारता है , क्रिमिनल्स पर ‘बाबा’ की पुलिस का ‘वज्रपात’

बरेका परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रेल कर्मी का शव, पास में बिखरा हुआ था खून, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

काशी में नाविकों की मनमानी पर लगेगी लगाम, गंगा में एक रजिस्ट्रेशन पर होगी एक नाव, संचालन रुट भी होगा तय

काशी स्टेशन की जमीन से मस्जिद हटाने पर विवाद; रेलवे और इंतजामिया मस्जिद कमेटी में ठनी, मुस्लिम पक्ष बोला- कोर्ट में चुनौती देंगे