वाराणसी

हिन्दू युवा वाहिनी के बनारस के कार्यक्रम को लेकर रार, जबरन रद्द करने का आरोप, अध्यक्ष बोले- मामला कोर्ट तक जाएगा

Hindu Yuva vahini: वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम कमिश्नरी सभागार में प्रस्तावित था। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यक्रम करने की अनुमति थी, लेकिन अचानक से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया...
2 min read
Sep 14, 2026
Varanasi latest news
कार्यक्रम स्थल पर पहुंची पुलिस, (Pc-Vijendra Mishra)

Varanasi news: वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कमिश्नरी सभागार से रद्द किए जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आयोजकों ने बताया कि वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित था, लेकिन आखिरी वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। हालांकि इस दौरान दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई भी सामने निकल कर आई है। दूसरे गुटका आरोप है कि संगठन फर्जी है। सूत्रों के मुताबिक, दूसरे ग्रुप द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और जिला मुख्यालय को पूरी तरीके से छावनी में तब्दील कार दिया गया। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा है कि इस पूरे मामले को लेकर वह कोर्ट तक जाएंगे।

विभिन्न शहरों से पहुंचे थे कार्यकर्ता

दरअसल, रविवार को वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम कमिश्नरी सभागार में प्रस्तावित था। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यक्रम करने की अनुमति थी, लेकिन अचानक से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रद्द करने के लिए लेटर 11 सितंबर को जारी किया गया था, लेकिन उसे पर हस्ताक्षर 13 सितंबर का है और रविवार की सुबह ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान कई थानों की फोर्स को जिला मुख्यालय पर तैनात किया गया था।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, रविवार की शाम इस कार्यक्रम को किया जाना था। कार्यक्रम के रद्द होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि रविवार की शाम 6 बजे कार्यकर्ता और पदाधिकारी सारनाथ थाना क्षेत्र के एक निजी लान में पहुंचे। इस दौरान मामले की जानकारी पुलिस को भी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने अनुमति नहीं होने की बात कही। इस दौरान पदाधिकारी ने उन्हें बताया कि कार्यक्रम के लिए विभिन्न शहरों से लोग पहुंच चुके थे यह केवल उनसे वार्ता करने के लिए यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

असामाजिक तत्वों ने उत्पन्न की भ्रम की स्थिति: राष्ट्रीय अध्यक्ष

वहीं, देर शाम तक सारनाथ पुलिस मौके पर डटी रही। हालांकि कार्यक्रम नहीं हो पाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि शनिवार को संगठन का कार्यक्रम भदोही जनपद में प्रस्तावित था और वह सफलतापूर्वक संपन्न भी हो गया, लेकिन बनारस में अचानक से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इस मामले को लेकर वह कोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक तत्वों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। जल्द ही उन्हें संगठन जवाब देगा। उन्होंने आरोप लगाया की कमिश्नरी सभागार को संगठन ने कार्यक्रम के लिए चयन किया था, इस दौरान रसीद भी काटी गई थी, लेकिन अचानक से हाल उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे रद्द करने का लेटर जारी कर दिया गया।

Updated on:
14 Sept 2026 09:54 am
Published on:
14 Sept 2026 09:54 am
Also Read
View All
पापी पेट ने तोड़ दी मजहब की दीवार, मुस्लिम युवक पहुंचा मां अन्नपूर्णा के दरबार, फिर हुई पुलिस की एंट्री, जानें इनसाइड स्टोरी

इंडिगो के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, तबियत खराब होने का दिया हवाला, वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों ने किया हंगामा

UP Crime: काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सिर में फंसी बुलेट; BHU में चल रहा इलाज

काशी के लोगों की बढ़ी मुसीबत, फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 24 घंटों में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना