वाराणसी

नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई, घूमने आए पर्यटकों के साथ जमकर की मारपीट, गेट नंबर दो पर हुई वारदात

Varanasi Crime News: बिहार के भभुआ से नमो घाट पर घूमने पहुंचे कुछ युवकों के साथ गेट नंबर 2 के समीप सिक्योरिटी गार्ड और नविकों ने मारपीट की है।
2 min read
• •
Aug 18, 2026
Varanasi news
Pc-Patrika

Varanasi Namo Ghat: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड और नविकों द्वारा दबंगई किए जाने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहार के भभुआ से नमो घाट पर घूमने पहुंचे कुछ युवकों के साथ गेट नंबर 2 के समीप सिक्योरिटी गार्ड और नविकों ने मारपीट की है। आरोप है कि युवकों को लाठी डंडों से मारा पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें लगी हैं। घटना के बाद युवकों ने पूरे मामले की जानकारी आदमपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात 10 बजे भभुआ के रहने वाले दुरेश अंसारी अपने मित्र मोहम्मद रकीब, अरमान फारूकी समेत पांच युवकों के साथ नमो घाट घूमने पहुंचा था। देर रात घाट के गेट बंद होने की जानकारी होने के बाद वह गेट पर पहुंचा, लेकिन तब तक गेट बंद हो चुका था। आरोप है कि दुरेश और उसके साथियों ने वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से गेट खोलकर उन्हें बाहर निकालने की बात कही। इसी दौरान दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड के साथ वहां मौजूद कुछ नविकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों का आरोप है कि लाठी डंडों और लात घुसो से उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान सभी युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और आदमपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि नमो घाट पर पुलिस चौकी होने का बावजूद भी कोई पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। वहीं, सूचना के बाद जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

क्या बोले एडीसीपी

मामले का संज्ञान लेते हुए एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से नमो घाट पर गेट नंबर 2 के समीप कुछ पर्यटकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में उन्हें वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि इससे पूर्व भी नमो घाट पर बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई सामने आई थी, जिसमें सोनभद्र के रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसकी जान चली गई थी।

Updated on:
18 Aug 2026 02:49 pm
Published on:
18 Aug 2026 02:49 pm
Also Read
View All
गंजारी स्टेडियम के चारों ओर बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा ट्रैफिक सर्किट, दो गांवों की जमीन के लिए अधिसूचना जारी

‘ग्राउंड ही नहीं, फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव’, वाराणसी में सोशल मीडिया कार्यशाला में पहुंचे विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक सप्ताह तक रुके थे बापू, कमरे में रखी गईं दुर्लभ तस्वीरें लेकिन नहीं बन पाया म्यूजियम

हवाई सर्वे के बाद काशी में एयर शो का काउंटडाउन शुरू, अस्सी से नमो घाट तक रहेगी परिंदे पर भी नजर

बाहर अपराधी जेल में शिक्षक, कैदियों में जगा रहे शिक्षा की ललक, वाराणसी के कारागार में पढ़ाने के लिए मिलता है वेतन