वाराणसी

वाराणसी पुलिस की वसूली लिस्ट वायरल, गांजे से लेकर शराब तक हर जगह से उगाही का जिक्र, लिखी है रकम

इसके पहले पड़ोसी जिले चदौली की मुगलसराय कोतवाली की वसूली लिस्ट हो चुकी है वायरल आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वायरल लिस्ट को ट्वीट कर की है कार्रवाई की मांग
2 min read
VNS Vasooli List Viral
वाराणसी की वसूली लिस्ट वायरल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली की वसूली लिस्ट वायरल होने के बाद अब वाराणसी से भी पुलिस वसूली की कथित लिस्ट वायरल हुई है। इस लिस्ट को आईपीएस अमिताभी ठाकुर ने यूपी पुलिस, आईजी वाराणसी और एडीजी जोन वाराणसी को टैग करते हुए ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। मुगलसराय कोतवाली की लिस्ट भी अमिताभ ठाकुर ने ही ट्वीट की थी।

वायरल वसूली लिस्ट में भांग की दुकान पर गांजा बेचने वालों, शराब की दुकानों और यहां तक कि गैर रिफिलिंग वालों से भी वसूली का जिक्र है। अमिताभ ठाकुर द्वारा ट्वीट की गई वायरल लिस्ट में 15 जगहों पर वसूली किये जाने की बात लिखी हुई है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि 'विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह वसूली सूची चितईपुर पुलिस चौकी, थाना लंका की बताई गयी है जो वहां नियुक्त द्विवेदी नामक पुलिसकर्मी द्वारा वसूली करने की बात बताई गयी है। कृपया सत्यापित कर उचित कार्यवाही कराएं।'

उनके इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए वाराणसी पुलिस ने लिखा है कि उक्त प्रकरण में आवश्यक कार्रूवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध को प्रेषित किया गया है। बताते चलें कि इसके पहले पड़ोसी जिले चंदौली की मुगलसराय कोतवाली की भी ऐसी ही एक लिस्ट वायरल हुई थी,जिसमें विभिन्न लोगों से लाखों रुपये की वसूली का जिक्र था। उस मामले में एसओ पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लखनऊ तलब कर लिया गया था।

कुल 15 जगहों से वसूली किये जाने की का जिक्र वायरल लिस्ट में है। लिस्ट में चितईपुर चौराहा पर भांग की दुकान पर गांजा बेचने वाले से 5000 रुपये, 11 स्थानों पर शराब की दुकानों से वसूली व तीन गैस रिफिलिंग से वसूली का जिक्र है। कथित वसूली लिस्ट के के मुताबिक चौकी की कुल वसूली 24,500 रुपये लिखी गई है।

Published on:
25 Nov 2020 12:31 pm
Also Read
View All
मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई

UP Election 2027: कागजों में मृत संतोष मूरत सिंह अब लड़ेंगे चुनाव, शिवपुर से आजाद अधिकार सेना ने बनाया प्रत्याशी

अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने ‘मुर्दे’ को दिया टिकट! वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ भी ठोकी थी दावेदारी