वाराणसी

वाराणसी में आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Varanasi crime news: बनारस-लखनऊ हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है...
2 min read
• •
Jun 29, 2026
Varanasi accident
Pc-Patrika

Accident death in Varanasi : वाराणसी में सोमवार की सुबह बनारस-लखनऊ हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि आम से लदे एक ट्रक ने सड़क पर गुजर रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया है।

हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह आम से लदा एक ट्रक मंडी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर जा रहे शिवपुर के हटिया निवासी छेदी प्रजापति (70) और उनके बेटे काशी प्रजापति (30) को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छेदी प्रजापति ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जबकि उनका बेटा दूर जा गिरा। इस हादसे में छेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक भी आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

बताया जा रहा है कि छेदी प्रजापति अपने बेटे के साथ मिलकर कुल्हड़ बनाने का काम किया करते थे। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद आक्रोषित लोगों ने सड़क को बाधित कर दिया। सड़क बाधित होने की वजह से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

परिजनों से बातचीत करने में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया की छेदी के बड़े बेटे बनारसी की पहले ही ट्रेन से कट कर मौत हो चुकी है। तब से पूरा परिवार सदमे से उभर नहीं पाया था। वहीं, अब छेदी की मौत होने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि शिवपुर थाना क्षेत्र के कदंबिनी लॉन के पास यह दुर्घटना हुई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से बातचीत करके मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाने को लेकर पुलिस लोगों से बातचीत कर रही है। करीब 3 घंटे से हाईवे पर जाम लगा हुआ है।

Updated on:
29 Jun 2026 09:28 am
Published on:
29 Jun 2026 09:28 am
Also Read
View All
‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे

बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’: काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जेन-जी के साथ शक्ति प्रदर्शन, वडनगर से पहुंचे कार्यकर्ता

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

298 करोड़ का टैक्स बकाया! वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को दी कुर्की की चेतावनी, जानें कब है अंतिम तिथि