वाराणसी

सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत, वाराणसी में पिकअप से टकराई बाइक, पेट्रोल डलवाने निकले थे युवक

Young men dead in an Accident in Varanasi। Varanasi latest news: वाराणसी में एक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोनों अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे।
2 min read
• •
Jul 05, 2026
Accidental death
Demo pic

Accident death in Varanasi :वाराणसी में एक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोनों अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप से उनकी टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। वहीं, आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

गजापुर के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई है। सड़क हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शेरवानीपुर के रहने वाले सतीश (24) और पतेर गांव के रहने वाले मूलचंद (24) आपस में घनिष्ठ मित्र थे। रविवार की सुबह दोनों एक ही बाइक से पेट्रोल डलवाने पंप पर जा रहे थे। इसी दौरान गजापुर के पास उनकी पिकअप से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को लहू लुहान अवस्था में देखा। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप चालक हिरासत में

बड़ागांव पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक सड़क हादसे में सतीश और मूलचंद की मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक को भी हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं, दो जिगरी दोस्तों की मौत से दोनों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Updated on:
05 Jul 2026 09:13 am
Published on:
05 Jul 2026 09:13 am
Also Read
View All
‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे

बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’: काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जेन-जी के साथ शक्ति प्रदर्शन, वडनगर से पहुंचे कार्यकर्ता

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

298 करोड़ का टैक्स बकाया! वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को दी कुर्की की चेतावनी, जानें कब है अंतिम तिथि

ATS की निगरानी में काशी में होगा एयर शो, जनता देखेगी भारत का गौरव, 90 फाइटर जेट्स दिखाएंगे करतब