वाराणसी

Varanasi School Child Abuse Case: 5 साल के मासूम के साथ स्कूल में क्रूरता? वाराणसी में शिक्षिका पर प्राइवेट पार्ट दागने का आरोप

Varanasi School Child Abuse Case: वाराणसी के एक निजी स्कूल में नर्सरी के छात्र के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Jul 25, 2026
Varanasi News School Child Abuse Nursery Student Varanasi School
शिक्षिका पर प्राइवेट पार्ट दागने का आरोप

Varanasi News:वाराणसी शहर के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर पांच साल के मासूम छात्र के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप लगा है। बच्चे के पिता, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, ने पुलिस में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल से घर पहुंचा तो दर्द में था बच्चा

अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता केशरी जायसवाल का कहना है कि उनका पांच वर्षीय बेटा नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को जब वह स्कूल से घर लौटा तो असहज और डरा हुआ दिखाई दिया। परिवार ने कारण पूछा तो बच्चे ने जो बताया, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, फिर हुआ हादसा

शिकायत के मुताबिक, बच्चे ने स्कूल में अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी। आरोप है कि अनुमति नहीं मिलने के कारण वह खुद को रोक नहीं पाया और उसकी पैंट में ही पेशाब हो गया। इसके बाद शिक्षिका कथित तौर पर नाराज हो गईं।

शिक्षिका पर गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका बच्चे को एक अलग कमरे में ले गईं। वहां उन्होंने कथित तौर पर गैस पर चाकू गर्म किया और उससे बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दाग दिया। इतना ही नहीं, बच्चे को डराते हुए कहा गया कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो उससे भी ज्यादा सजा दी जाएगी।

घर पहुंचकर बच्चे ने बताई पूरी बात

परिजनों का कहना है कि घर आने के बाद बच्चे ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उनका आरोप है कि वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन की ओर से भी कथित रूप से धमकी दी गई।

पुलिस से जांच की मांग

घटना के बाद बच्चे के पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में लिखित तहरीर देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और आरोप कितने सही हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

Updated on:
25 Jul 2026 02:12 pm
Published on:
25 Jul 2026 02:12 pm
Also Read
View All
वाराणसी में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोग घायल, टक्कर के बाद 50 मीटर तक घसीटती गई कार

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 1.95 करोड़ के गहनों के साथ दो पकड़े गए, जानिए क्या है सूरत का कनेक्शन

वाराणसी में CBI की कार्रवाई, रेलवे के ‘बड़े अधिकारी’ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, फर्नीचर कारोबारी से मांगे थे पैसे

पुलिस हिरासत से भाग निकला चोर, वाराणसी कोर्ट में पेशी पर आया था, दो कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल