किसी ने पार्टी छोड़ी तो कोई जा रहा कमलनाथ से मिलने...
विदिशा@गोविंद सक्सेना की रिपोर्ट...
भाजपा की पहली चुनावी सूची जारी होने के बाद से प्रदेश भाजपा में शुरू हुआ विद्रोह तेजी से दूसरे क्षेत्रों में भी फैलता जा रहा है। वहीं इसी बीच भाजपा की देखादेखी कांग्रेस में भी बगावती सुर शुरू हो गए है।
दरअसल शनिवार को देर शाम जारी हुई कांग्रेस की पहली सूची को लेकर भी कांग्रेस में बगावत की स्थितियां बनने लगी हैं। इसी के चलते विदिशा के कुरवाई में कांग्रेस में बगावत के सुर सामने आने शुरू हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार पहली सूची से नाराज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश साहू, अशोक राठौड़ सहित टिकट के दावेदार संदीप सप्रे ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
वहीं सिरोंज में भी कई कांग्रेसियों ने बैठक कर अशोक त्यागी के टिकट का विरोध किया। जिसके बाद अब वे अपनी मांगों को लेकर प्रदेश कार्यालय में कमलनाथ से मिलने जा रहे है।
बताया जाता है कि वे यहां कमलनाथ से टिकट बदलने की करेंगे। जबकि चर्चा यह भी है कि ये दिग्विजय सिंह के पुतले का दहन भी कर सकते हैं।
इधर, भाजपा को चेतावनी...
सीहोर के इछावर से भाजपा के उम्मीदवार करण सिंह वर्मा के विरोध में रविवार को युवा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने की चेतावनी तक दे डाली है।
इसके साथ इन्होंने भाजपा संगठन को 9 नवंबर शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम भी सुना दिया है। कार्यकर्ता यहां उम्मीदवार में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
बताया जाता है कि भाजपा के अंदर ही इछावर में भाजपा उम्मीदवार पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का विरोध टिकट मिलने के बाद से चल रहा है।
जिसके चलते रविवार को भाजपा से टिकट मांग रहे अजय पटेल के समर्थकों ने करण सिंह वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसमें इछावर भाजपा के महामंत्री अनिल चौहान और कई कद्दावर नेता शामिल रहे।
इधर, सरताज भी उतरे विरोध में...
वहीं इससे पहले भोपाल में शनिवार को कृष्णा गौर के बयान से भाजपा अभी संभल भी नहीं पाई थी कि रविवार दोपहर अचानक पूर्व मंत्री सरताज सिंह भी भाजपा पर बिफर BJP in BIG Problem गए।
पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने अपने बयान में कहा कि टिकट नहीं मिला तो भी मैं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करूंगा।