विदिशा

उदयपुर में बनेगा ‘नीलकंठेश्वर कॉरिडोर’, शिवपुरी को 182 करोड़ की सौगात

MP News: विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं पठारी तहसील में कॉलेज की स्थापना होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कुरवाई में आयोजित जनसभा में यह घोषणाएं कीं।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2025, 11:09 AM IST
MP News cm mohan yadav
MP News (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News:विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं पठारी तहसील में कॉलेज की स्थापना होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने शनिवार को कुरवाई में आयोजित जनसभा में यह घोषणाएं कीं। उन्होंने कुरवाई, लटेरी व नटेरन में 50-50 बेड के छात्रावास खोलने की बात भी कही। सभा से पहले मुख्यमंत्री ने 7.36 करोड़ की हिनौता बांध परियोजना का लोकार्पण किया और कुरवाई में 258 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की घोषणा की।

कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना के तहत नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

शिवपुरी में 182 करोड़ के कार्यों की सौगात

मैं आज पहली बार नरवर आया हूं तो खाली हाथ नहीं आया, बल्कि नरवर व करैरा विधानसभा में 182 करोड़ रुपए की लागत से 65 विकास कार्यों की सौगात इस क्षेत्र को दी है। इनमें 48.90 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 136.67 करोड़ लागत के 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। आने वाले समय में फिर मैं नरवर आऊंगा तो शेष रह गई सौगातें भी दूंगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरवर में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित महिला समेलन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

सीएम(CM Mohan Yadav) ने कहा कि हम प्रदेश की महिलाओं को लाडली योजना के तहत हर माह नकद राशि दे रहे तो कांग्रेस पार्टी को दर्द हो रहा है। कांग्रेसी बोलते है कि इस पैसे से महिलाएं शराब पीती है। इस तरह से कांग्रेसी महिलाओं के बारे में बुरा भला बोलते है। जबकि भाजपा पार्टी हमेशा से महिलाओं व युवतियों का समान करती है। कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, विधायक रमेश खटीक, महेंद्र सिंह यादव, देवेन्द्र जैन, प्रीतम लोधी, विधायक भवानी सिंह राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
28 Sep 2025, 11:09 AM IST
Published on: