विदिशा

चौंकाने वाला है ‘धनिया पाउडर’ का सच, मिलाया जा रहा जानवरों वाला भूसा, असली-नकली में ऐसे करें फर्क

Adulteration in spices: पत्रिका के ‘थाली में जहर’ अभियान के तहत पैक्ड और खुले मसालों (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया) में केमिकल रंग और भूसे जैसी मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
धनिया में मिलावट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
धनिया में मिलावट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Vidisha news: पत्रिका के 'थाली में जहर' अभियान के तहत मसालों में मिलावट का बड़ा खेल सामने आ रहा है। जिले में पैकिंग मसालों के नाम पर मिलावट का खेल चल रहा है। इससे शुद्धता और चटक रंग दिखाकर लोगों की रसोई तक धीमा जहर पहुंचाया जा रहा है। मुनाफाखोरी की अंधी दौड़ में दिखाने के लिए जहां केमिकल रंगों लाल मिर्च और हल्दी को आकर्षक का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद और खुले पिसे मसालों में रंगत लाने केमिकल का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है।

हकीकत यह है कि शुद्ध खड़ी लाल मिर्च को पीसने पर वह कभी सूर्ख लाल रंग नहीं देती, लेकिन ग्राहकों को आकर्षित करने इसे केमिकल से रंगा जा रहा है। यही हल्दी का है। बाजार की मिलावटी हल्दी का एक छोटा चम्मच पूरी सब्जी को गहरा पीला कर देता है, जबकि असली गांठ वाली हल्दी पीसने पर ऐसा कृत्रिम पीलापन कभी नहीं आता।

चौंकाने वाला है धनिया पाउडर का सच

इस पूरे खेल में सबसे चौंकाने वाला सच धनिया पाउडर का सामने आया है। किसानों से धनिया का वह भूसा कौड़ियों के दाम खरीदा जा रहा है, जिसे मवेशी भी नहीं खाते। वजन और मात्रा बढ़ाने इसी भूसे को धनिया के साथ पीसकर खपाया जा रहा है। इसका गणित भी सीधा है, शुद्ध धनिया के दानों को पीसकर पाउडर बनाना दानों की कीमत से ज्यादा महंगा पड़ता है। इसके बावजूद बाजार में पिसा हुआ धनिया और खड़े दाने लगभग एक ही रेट पर बिक रहे हैं, जो सीधे तौर पर इस मिलावट की गवाही देता है।

कैसे करें असली और नकली धनिया में फर्क

आप जब भी बाजार से धनिया खरीद कर घर लेकर आए तो चेक जरूर करें तो इन तरीकों से करें चेक…

  • असली धनिया पाउडर की महक बहुत तेज और सौंधी होती है। अगर धनिया में लकड़ी का बुरादा, या भूसी मिलाई गई है तो इसमें महक न के बराबर होगी।
  • असली धनिया पाउडर का रंग हल्का हरा होता है। लेकिन अगर इसमें कोई केमिकल मिलाया गया है तो पानी में डालते ही रंग तेजी से घुलने लगेगा या बहुत ज्यादा चटकीला दिखेगा।
  • धनिया पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। असली धनिया पानी में धीरे-धीरे नीचे बैठ जाता है। अगर उसमें लकड़ी का बुरादा या भूसी मिली होगी, तो वह हल्का होने के कारण पानी के ऊपर तैरने लगेगा।
  • धनिया पाउडर अपनी जीभ पर रखकर चखें। धनिया का स्वाद हल्का तीखा और खुशबूदार होगा तो ये असली है, जबकि मिलावटी धनिया फीका या बेस्वाद लगता है।
Updated on:
09 Oct 2026 03:00 pm
Published on:
09 Oct 2026 03:00 pm