विदिशा

पति-पत्‍नी के बीच आया कूलर, तो दोनों पहुंच गए परिवार परामर्श केन्द्र

पति पत्नी के बीच में किसी अन्य महिला या पुरुष के आने के तो कई केस आपने भी सुने होंगे। लेकिन क्या...

3 min read
Oct 11, 2017

विदिशा। आपने कभी किसी कूलर को पति-पत्नी के बीच दरार बनने का कारण सुना है? नहीं ना, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही घटना जिसमें पति पत्नी के बीच कूलर ऐसा आया कि दोनों परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुंचे।

यह है मामला:
जानकारी के अनुसार अपनी ससुराल आया एक पति उस समय नाराज हो गया जब उसकी पत्नी ने कूलर बंद कर दिया। इसके बाद हुए विवाद के बाद आधी रात को पति पैदल ही अपने घर आ गया। यह मामला सोमवार को परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा जहां काउंसलरों द्वारा दोनों को समझाइश देकर राजीनामा कराया गया है।

ये भी पढ़ें

घर नहीं आ रहे थे जनपद सीईओ, नाराज पत्नी पहुंची कार्यालय और हो गई मारपीट

केन्द्र प्रभारी रानी निंदाने ने बताया कि शहर के एक युवक परिवर्तित नाम(राज) का विवाह दो साल पहले तहसील के एक गांव में सोनम नामक युवती से हुआ था। करीब 6 माह तक दोनों परिजनों के साथ रहे। इसके बाद उनमें विवाद होने लगा।

पत्नी का आरोप था कि पति कुछ कमाता नहीं है जिससे उसे ससुराल के अन्य लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं। बाद में दोनों किराए के मकान में रहने लगे लेकिन आमदनी कम होने के कारण घर खर्च को लेकर विवाद जारी रहा। इसी बात को लेकर करीब 4 माह पहले दोनों में विवाद हो गया जिसके चलते पति ने हाथ की नस काट ली थी। इसी से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। जानकारी मिलने पर सास अपने घायल दामाद को अपने घर ले गई।

जहां पर रात में सोते समय पति ने कूलर की हवा अपनी ओर कर ली। इस बात से पत्नी नाराज हो गई और उसने कूलर बंद कर दिया। दोनों में कूलर को लेकर विवाद हुआ। इस संबंध में पत्नी का कहना था कि उसने गुस्से में उसे अपने घर जाने का बोल दिया जिससे नाराज होकर पति रात को पैदल ही विदिशा आ गया। तभी से यह विवाद चल रहा था। काउंसलर किरण निगम ने दोनों को समझाइश दी जिसके बाद दोनों साथ रहने तैयार हो गए हैं।

इधर, पत्नी बोली तुम मुझे चाहते हो या भाभी को :-
विदिशा में ही कुछ समय पहले शक, शराब और मारपीट के चलते तीन परिवारों को टूटने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। तीनों मामलों में पति-पत्नी शक, शराब और मारपीट करने की अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। जिसके चलते उन्हें कानूनी सलाह दी गई है। शक से टूटने की कगार पर पहुंचे एक मामले में पत्नी का कहना था कि पति भाभी को चाहता है। यदि उसे मेरे साथ रहना है तो अलग रहना होगा। जबकि पति अपने परिवार को छोड़ने तैयार नही था।

परिवार परामर्श केन्द्र में तीन पारिवारिक विवाद के अलग-अलग मामले पहुंचे। पहले मामले में शहर की 22 वर्षीय रूबी (परिवर्तित नाम) का विवाह भोपाल निवासी अभिषेक से पिछले साल हुआ था। महिला का आरोप था कि उसके पति के भाभी से संबंध है जिसके चलते वह मुझसे दूरिया बनाकर रखता है। जब से विवाह हुआ है मेरे साथ न के बराबर ही समय बिताया है।

जबकि पति अभिषेक का कहना था कि पत्नी खुद उससे दूरियां बनाकर रखती है। काउंसलर मदनकिशोर शर्मा, केन्द्र प्रभारी रानी निंदाने और आरक्षक रूचिसिंह ने अलग-अलग समझाइश दी, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें कानूनी सलाह दी गई है। जबकि दूसरे मामले में पति राकेश ने आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी रामवती बगैर किसी बात के परिवार में झगड़ा करती है।

मां से विवाद करती है। कुछ दिन पहले मां से झगड़ रही थी, इसी दौरान डायल 100 पहुंच गई और उसे लेकर थाने आ गई। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। तब से वह ससुराल नहीं आ रही है। केन्द्र ने गुरुवार को दोनों के परिजनों को बुलाया और समझाइश दी, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे जिससे इन्हें भी कानूनी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

पड़ोस की युवती को दिया शादी का झांसा, फिर किया ये सब…

Updated on:
11 Oct 2017 01:36 pm
Published on:
11 Oct 2017 01:33 pm
Also Read
View All