12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोस की युवती को दिया शादी का झांसा, फिर किया ये सब…

युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर आदिवासी युवती चाचा के साथ पहुंची थाने,पुलिस ने तत्काल 376 का मामला किया दर्ज।

2 min read
Google source verification
forcefully exploitation by boy friend

रायसेन। शादी का झांसा देकर एक युवक लगातार युवती से दुराचार करता रहा, जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया! परेशान युवती अपने चाचा के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई! मामला जिले के थाना देहगांव क्षेत्र का है!

पुलिस ने आरोपी युवक सोनू तिवारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! लड़की के चाचा नन्हे लाल आदिवासी ने बताया कि लड़की का भाई और आरोपी सूमो तिवारी दोनों साथ काम करने जाते थे! मौका पाकर युवक ने लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे 6 माह का गर्भ धारण हो गया।

आदिवासी युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आते ही पुलिस ने भी तत्काल 376 का मामला दर्ज कर लिया है! देवनगर देहगांव थाना प्रभारी राजपाल जादोन ने बताया कि दोनों एक ही ग्राम के रहने बाले हैं, पड़ोस में ही रहते हैं! युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

इधर ITI की छात्रा ने सूनाई आपनी दास्तां :-
भोपाल में फेसबुक पर दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखे का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात ये है कि फेसबुक दोस्त से फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद युवक ने उसे पहचाने से तक इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर लिया।

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से जबलपुर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा यहां के एक कॉलेज से आईटीआई कर रही थी।

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भोपाल में रहने के दौरान फेसबुक पर सैयद आशिफ अली से उसकी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया।

दोस्ती से शुरू हुई मोहब्बत में फिर कथित तौर पर आशिफ अली ने ज्यादती करते हुए छात्रा को कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। करीब चार महीने तक ऐसा ही चलता रहा, फिर छात्रा अपने घर जबलपुर लौट गई।

आरोप है कि जबलपुर से छात्रा ने आरोपी को कई बार फोन किए। इस पर आरोपी ने दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए छात्रा से संबंध तोड़ दिए और फेसबुक पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।

इसके कुछ दिनों बाद छात्रा फिर से भोपाल आकर रहने लगी और उसने आशिफ अली को तलाशने की कोशिश कि तो पता चला कि वह उसे धोखा देकर गायब हो गया। इसके बाद छात्रा ने तलैया पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।