8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के आईएएस अनिल डामोर का निधन, नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक

IAS Anil Kumar Damor : विदिशा के ADM थे डामोर, हार्ट अटैक से हुई मौत, भोपाल में दी गई थी नई जिम्मेदारी
2 min read
Google source verification
आइएएस अनि​ल कुमार डामोर

आइएएस अनि​ल कुमार डामोर- image credit - patrika and freepik

Anil Kumar Damor : एमपी के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का निधन हो गया है। उन्होंने विदिशा में अंतिम सांस ली। अनिल कुमार डामोर विदिशा अपर कलेक्टर थे लेकिन हाल में उनका तबादला भोपाल कर दिया गया था। आइएएस अनिल कुमार डामोर की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आइएएस अनिल कुमार डामोर की मौत की प्रारंभिक वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहला​द पटेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के प्रशासनिक गलियारों में उनका सम्मान था

आइएएस अनिल कुमार डामोर अपने सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अधीनस्थों से भी मित्रवत व्यवहार करते थे। आइएएस अनिल कुमार डामोर बहुत खुशमिजाज अधिकारी थे। यही वजह है कि जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के प्रशासनिक गलियारों में उनका सम्मान था।

विदिशा और आसपास के अनेक अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए

आइएएस अनि​ल कुमार डामोर के देहांत की खबर से प्रदेशभर के प्रशासनिक हल्कों में शोक छा गया है। विदिशा और आसपास के अनेक अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उनकी मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिचितों, अधिकारियों, कर्मचारियों का तांता लग गया। मेडिकल कॉलेज में उनके शव के पोस्टमार्टम के प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान एकत्रित सभी लोग बेहद दुखी नजर आए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया

अनिल कुमार डामोर को राज्य शासन ने हाल ही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव बनाया था। इससे पहले वे विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। इसी महीने उनका तबादला भोपाल किया गया तो वे रिलीव हो गए और नए पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में लग गए। इससे पहले ही हार्ट अटैक से आइएएस अनिल कुमार डामोर का देहांत हो गया।

आइएएस अनिल डामोर के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बच्चे भी, बेटा 11वीं क्लास में

आइएएस अनिल डामोर के देहांत की खबर मिलते ही उनके अनेक पुराने सहयोगी, मित्र, रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि अनिल कुमार डामोर मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ ही दो बच्चे भी हैं। आइएएस अनिल डामोर का बेटा 11वीं क्लास में पढ़ रहा है।