विदिशा

Rain Alert: ऑफशोर ट्रफ लाइन एक्टिव, 36 जिलों में बारिश का Red Alert घोषित

Rain Alert: ऑफशोर ट्रफ साउथ गुजरात से केरल तक लगातार बना हुआ है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के रायसेन, विदिशा, हरदा, बैतूल, जबलपुर, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, राजगढ़, सीहोर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और सिवनी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jul 28, 2024
Rain Alert

Rain Alert: मध्यप्रदेश में आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से शहर में बारिश का क्रम जारी है। एक हफ्ते में पौने आठ इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।

पिछले दो दिनों में भी शहर में दो इंच से अधिक बारिश हुई है। आने वाले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना है। शनिवार को शाम तक बैरागढ़ मौसम केंद्र में 13 मिमी तो अरेरा हिल्स में 18 मिमी बारिश दर्ज हुई।

ऑफशोर ट्रफ करा रहा अच्छी बारिश

इस बार महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार सिस्टम बना है। साथ ही ऑफशोर ट्रफ भी साउथ गुजरात से केरल तक लगातार बना हुआ है। इससे प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई है। भोपाल में भी लगातार नमी बनी हुई है और लगातार बन रहे सिस्टमों के प्रभाव से कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। जहां तक उप्र की बात है जब झारखंड, उत्तरी छग, पूर्वी उप्र और पूर्वी मप्र के आसपास सिस्टम सक्रिय रहते हैं तब दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होती है।


तापमान में गिरावट

भोपाल में लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आयी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 2 डिग्री का अंतर रह गया । शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के रायसेन, विदिशा, हरदा, बैतूल, जबलपुर, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, राजगढ़, सीहोर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और सिवनी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भोपाल-ग्वालियर में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और ग्वालियर में जुलाई महीने के सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है. भोपाल में अब तक 16.30 इंच बारिश होनी थी, जिसके एवज में 20.58 इंच बारिश हो चुकी है. इसी तरह ग्वालियर में 10.54 इंच बारिश होनी थी, जबकि 13.56 इंच बारिश हो चुकी है. इंदौर में 13.89 इंच बारिश होनी थी, लेकिन अभी 12.79 इंच बारिश हुई.जबलपुर में 17.72 इंच बारिश होनी थी, जहां 16.65 इंच बारिश हुई और उज्जैन में 14.30 इंच बारिश होनी थी, लेकिन यहां अभी 11.78 इंच बारिश हो सकी है।

भारी बारिश सड़कें बनीं जानलेवा, 12 के हाथ-पैर टूटे

बारिश की वजह से शहर की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से जानलेवा बन गयी हैं। एक सप्ताह के भीतर सड़क के गड्ढों में गिरकर एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ज्यादातर लोगों को कमर दर्द की शिकायत है। निगम कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि सड़क के गड्ढे जल्द भर दिए जाएंगे।

Updated on:
28 Oct 2024 04:08 pm
Published on:
28 Jul 2024 10:48 am
Also Read
View All

अगली खबर