
vidisha bike accident news: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नेशनल हाईवे-752 बी पर नेवलीपुरा के पास गुरुवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को पुलिस की मदद से तत्काल लटेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक साढू भाई थे। इसका मतलब यह है कि दो सगी बहनों का सुहाग एक रात में उजड़ गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार की तलाश में जुटी पुलिस।
जानकारी के अनुसार, चोपन कला, जिला गुना निवासी हरिचरण अहिरवार पिता देवचंद अहिरवार पिछले करीब दो महीने से लटेरी में रहकर बड़ी मदगन के पास भुट्टे बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार को वह रिश्तेदार नीतेश अहिरवार पिता गोवर्धन अहिरवार, निवासी बलरामपुर लटेरी, के साथ बाइक से लटेरी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान नेवलीपुरा के पास बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में हरिचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल को पुलिस आरक्षक मोहन भंवर और पायलट रसीद खां की मदद से लटेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. विशाल उपाध्याय ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को मौके से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया है। ट्रक को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक हरिचरण अहिरवार के दो छोटे बच्चे हैं। वह लटेरी में रहकर भुट्टे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बता दे की मृतक आपस में साढू भाई थे। यानि दो सगी बहनों का एक साथ सुहाग उजड़ गया।
घटना के बाद मृतक हरण का शव अस्पताल लाने के लिए कोई वहां नहीं मिला। मजबूरन पुलिस को कचरा ट्राली से शव को अस्पताल लाया गया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। शुक्रवार को दोनों के शव का लटेरी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। दोनों के गृह ग्राम में अंतिम संस्कार में किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है।