विदिशा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन, आज जैत घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Chain Singh Chouhan passes away : चाचा के निधन पर शिवराज सिंह चौहान ने एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- 'जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से ग्यारहवीं तक पढ़ा, आज वो साथ छूट गया।' सीएम मोहन के पिता के अंतिम संस्कार से लौटकर सीधे जैत के लिए रवाना होंगे शिवराज।

2 min read

Chain Singh Chouhan passes away :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद बुधवार को ही मध्य प्रदेश में एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह का निधन हो गया है। शिवराज के चाचा चेन सिंह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 82 साल की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। चाचा के निधन के बाद पूर्व सीएम शिवराज ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है।

चैन सिंह पिछले कई दिनों से राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजे चैन सिंह चौहान की अंतिम यात्रा विदिशा के 22 निखिल होम्स कुंजन नगर से नर्मदा घाट जैत के लिए शुरू होगी।

शिवराज का भावुक पोस्ट

पूर्व सीएम शिवराज ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने चाचा चैन सिंह चौहान के लिए भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'मेरे प्रिय चाचा चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा। जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम वर्षा करते रहे। वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। वो मेरी शक्ति थे, भावनातमक सहारा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय घट सुना हो गया। पूज्य चाचा जी के चरणों में मेरा प्रणाम।'

विदिशा विधायक ने दी जानकारी

चैन सिंह चौहान के निधन पर विदिशा से भाजपा विधायक मुकेश टंडन ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने न सिर्फ शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं, बल्कि अंतिम संस्कार से संबंधित जानकारी भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- 'अत्यंत दुखद सूचना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल सुरजीत सिंह चौहान एवं कुलदीप सिंह चौहान के पिता जी चैन सिंह चौहान का आज स्वर्गवास हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा 22 निखिल होम्स कुंजन नगर भोपाल से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेंगी, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे जैत घाट पर होगा।'

आज ही सीएम मोहन के पिता का भी हुआ निधन

बता दें कि, बीती रत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शिवराज सिंह चौहान मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने उज्जैन गए थे लेकिन चाचा की मौत की खबर सुनकर वे फौरन भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Updated on:
04 Sept 2024 02:36 pm
Published on:
04 Sept 2024 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर