9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के सदस्यता अभियान पर सियासत, दिग्विजय सिंह ने किसानों से कर दी बड़ी अपील

BJP Membership Campaign : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर हमला बोलते हुए सूबे के किसानों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि 'इसका विरोध करो... सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो।'

2 min read
Google source verification
BJP Membership Campaign

BJP Membership Campaign :मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर हमला बोला है। उन्होंने सूबे के किसानों से बड़ी अपील करते हुए सदस्यता अभियान का विरोध करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 'इसका विरोध करो, सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो।'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'किसान भाइयों भारती जनता पार्टी सदस्य अभियान चला रही हे इसको मुंह तोड़ जवाब देना हे तो इस बार सदस्यता ना लें अगर आप किसान हो तो इसका विरोध करो सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो।'

दिग्विजय ने ट्वीट कर की अपील

यह भी पढ़ें- PM Modi MP Visit : मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, खास है कारण, जाने शेड्यूल

सीएम मोहन के साथ मंत्रियों ने ली सदस्यता

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में अपनी सदस्यता रिन्यु करने के साथ की है। इसी के साथ साथ अभियान के तहत मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ साथ प्रदेश सरकार में मंत्रियों ने पार्टी की सदस्यता रिन्यू कराई है।

एमपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

इसी कड़ी में आज से बूथ स्तर पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर आज से टोलियां सक्रिय होंगी। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट है। भाजाप कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। ये टोलियां आमजन के साथ साथ कांग्रेस समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के घरों पर भी दस्तक देंगे। इस तरह भाजपा के मौजूदा सदस्यों पर प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।