वेट लॉस

जल्दी घटाना चाहते हैं वजन ताे राेज इस तरह करें साइकलिंग

आप अगर अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित ताे अपनी बाॅॅॅडी काे टाेन में लाने के लिए साइकलिंग सबसे अच्छा उपाय है। यह आपके वजन काे घटाकर मांसपेशियां मजबूत करता है
2 min read
Nov 23, 2018
cycling
जल्दी घटाना चाहते हैं वजन ताे राेज इस तरह करें साइकलिंग

आप अगर अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं और भविष्य में वजन को नियंत्रित रखने के मूड में हैं तो आज से ही साइकल चलाना शुरू कर दें। साइकलिंग सबसे बेस्ट वर्कआउट है जो पेट की चर्बी कम करने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करती है।

दिनचर्या में करें शामिल
साइकलिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे बड़ी आसानी से अपने डेली दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको सामान लेने बाजार जाना है या फिर ऑफिस जाना या स्कूल जाना है तो साइकल का इस्तेमाल करें। कैलरीज बर्न करने में मदद करने के साथ ही साइकल चलाने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं जिसमें हृदय से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक, डायबीटीज, डिप्रेशन आदि शामिल है। साइकलिंग एक लो-इम्पैक्ट एक्सर्साइज है जिसे हर उम्र के लोग इंजॉय कर सकते हैं।

नियमित साइकलिंग जरूरी
पेट और कमर के आसपास फैट जितनी तेजी से बढ़ जाता है उसे घटाना उतना ही मुश्किल होता है। वजन और पेट की चर्बी घटाने के लिए साइकल चलाने से बहुत फायदा होता है। साइकल चलाने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और बॉडी फैट कम होता है। लेकिन साइकल चलाने से ये सभी फायदे आपको भी मिलें इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से साइकल चलाएं। इंटरनैशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में छपी एक स्टडी के मुताबिक, वजन घटाने के लिए साइकल चलाकर ऑफिस जाना उतना ही कारगर है जितना हफ्ते के 5 दिन जिम में एक्सर्साइज करते हुए पसीना बहाना।

हृदय गति बढ़ने से फैट कम
अगर आप बेली फैट यानी पेट के आसपास की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो आपको शरीर के सभी हिस्सों से फैट घटाने पर फोकस करना होगा सिर्फ एक जगह से नहीं। वजन घटाने के लिए आपको ऐसी एक्सर्साइज करनी होगी जिससे आपका हार्ट रेट यानी हृदय गति बढ़े जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलेगी।

हर घंटे 300 कैलरी बर्न
रिसर्च की मानें तो वजन कम करने के लिए आपको एक्सर्साइज के जरिए एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलरी बर्न करनी चाहिए और आपको जानकर हैरानी होगी कि स्थिर और नियमित रूप से साइकल चलाने से हर घंटे 300 कैलरी बर्न होती है। ऐसे में आप जितना ज्यादा साइकल चलाएंगे आपकी कैलरी उतनी ज्यादा बर्न होगी और शरीर से फैट कम होगा। लेकिन इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप साइकल चलाने के साथ ही हेल्दी डायट भी लेते रहें।

Published on:
23 Nov 2018 07:50 pm