वेट लॉस

Weight Loss Tips: वजन घटाने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए इन नुस्खों को जरूर आजमाएं

Weight Loss Tips: मोटापा कम करना या वजन घटाना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल को उसके मुताबिक दुरुस्त रखना और उसे फॉलो करना होता है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 10:15 PM IST
Weight Gain: Tips To Gain Weight Fast and Safely

Weight Loss Tips: मोटापा कम करना या वजन घटाना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल को उसके मुताबिक दुरुस्त रखना और उसे फॉलो करना होता है। जिसमें कसरत, जॉगिंग और डाइट सब शामिल हैं। कमर की चर्बी घटाते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपका आहार कैसा है। आपके खाने में वैसी चीजें ना हो जिससे ज्यादा कैलरी बनती हो क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ेगा। आपका भोजन संतुलित हो और उससे आपके शरीर में वसा की मात्रा ज्यादा नहीं बने, इसका आपको खास ध्यान रखना होगा। ऐसे में कुछ पेय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:-

ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन कम करने के लिए काफी लाभकारी होता है। यह तेजी से वजन घटाने में मददगार होता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आपका खाना तेजी से पचता है। आप सुबह पीने के साथ ग्रीन टी को रात में सोने से पहले भी पी सकते है और यह आपके मोटापे को कम करने में लाभकारी होगा।

गरम या गुनगुना पानी
पानी वजन को संतुलित करने और मोटापा घटाने का बेहतरीन माध्यम है। यह बात कई शोधों में साबित हो चुकी है। इसलिए आप रोजाना सुबह उठने के साथ ही गरम या गुनगुना पानी पीने की आदल डाले। अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाकर पीते है तो आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। इसे रोजाना अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करे।

हरी सब्जियां और उनका सूप
हरी सब्जियां काफी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इन्हें आपको आहार में जरुर शामिल करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके शरीर को पोषण मिलता है बल्कि आपके शरीर में अतिरिक्त वसा की मात्रा निकल जाती है। आप सब्जियों को खाते वक्त बहुत ज्यादा मसाले का इस्तेमाल हर्गिज ना करें। आप ब्रोकली, गोभी, कच्चा पपीता जैसी सब्जियों को उबालकर भी खा सकते है।

साथ ही सब्जियों का सूप भी वजन कम करने में काफी मददगार होता है। जब भी आपको कड़ी भूख नहीं लगी हो तो थोड़ा सलाद खा ले। इससे आपकी भूख भी मिट जाएगी और शरीर में अतिरिक्त चर्बी बनने से बचाव होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: