वेट लॉस

वेट को करना चाहते हैं कम तो डाइट में जरूर शामिल करें तुलसी और अजवाइन के पानी को

तुलसी हो या अजवाइन दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। ऐसे में यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को।

3 min read
tulsi and ajwain water for weight loss

नई दिल्ली। यदि आप भी अपने वेट को कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में व्यायाम और डाइटिंग का खासतौर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। बढ़ता हुआ वजन अपने साथ अनेकों दिक्कतें भी लेकर आता है। वजन का बढ़ना सिर्फ बॉडी के शेप को ही नहीं खराब करता है साथ ही साथ कई गंभीर बीमारियों को भी नियंत्रण देता है। जैसे कि शुगर, डायबिटीज आदि। वहीं यदि आप भी अपने वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में डाइटिंग का खासतौर पर ध्यान रखने कि जरूरत होती है। साथ ही साथ आज हम आपको तुलसी और अजवाइन से बनी हुई एक स्पेशल ड्रिंक के बारे में बताएंगें। यदि आप भी इस ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको काफी कद तक फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

जानिए कि तुलसी और अजवाइन के पानी को कैसे तैयार करें -
सबसे पहले आप एक गिलास में कुछ सूखे भुने हुए अजवाइन को रात भर के लिए भिगो दें, फिर दूसरी सुबह में इस पानी को आप एक पैन में डाल लें। अब इसी पानी में आप एक मुट्ठी तुलसी के पत्ते को डाले और उबाल लें। अब पानी जब अच्छे से गर्म हो जाए तो इसे एक गिलास में छान लें। इस पानी का सेवन आप रोज सुबह कर सकते हैं,ताकि शरीर को अनेकों फायदे मिलें। वहीं आपको बताते चलें कि इस पेय का सेवन रोजाना न करें क्योंकि सेहत के लिए ये नुकसानदायक भी हो सकता है। दिन में एक गिलास इसे पीना बहुत है।

शरीर में तुलसी और अजवाइन पानी के कौन-कौन से लाभ होते हैं
तुलसी के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें। तुलसी के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता जाता है, वहीं तुलसी पाचन को मजबूत करने में भी मददगार होता है। अजवाइन के सेवन से बॉडी में सूजन कम होने में काफी हद तक मदद मिलती है। इन दोनों पेय के रोजाना सेवन से वजन कम होने में काफी हद तक फायदा भी पहुँचता है। इसके साथ ही वजन कम करना चाहते हैं तो ये भी ध्यान दें कि कुछ भी बाहर का ज्यादा ऑयली फ़ूड नहीं खाना है और साथ ही साथ व्यायाम को भी रोजाना करना है।

अब जानिए कि वजन कम करने के लिए ये दोनों कैसे लाभदायक होती हैं-

अजवाइन -अजवाइन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। अजवाइन खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करता है। यदि आप अपने मेटाबॉयलिज़्म को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो अजवाइन का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन से होने वाले फायदे कि बात करें तो इसमें एक थाइमोल नामक एक जरूरी तत्व पाया जाता है। इसके सेवन से गैस की समस्या से काफी हद तक मदद मिलती है। वहीं ये पाचन तंत्र को बढ़ाने का काम भी करता है। अजवाइन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में से टॉक्सिन्स पदार्थों को बाहर निकालने में काफी ज्यादा मदद करती है। वहीं अजवाइन के रोजाना सेवन से आपका वेट भी नहीं बढ़ता है।

तुलसी
तुलसी नैचुरली अनेकों तत्वों से भरपूर होती है। तुलसी के रोजाना सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स पर्दार्थ बाहर निकल जाते हैं। वहीं तुलसी के पत्ते वजन कम करने में काफी ज्यादा सहायक होते हैं। ये पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को रखने में भी सहायक होते हैं। यदि आपका पाचन तंत्र खराब रहता है तो भी तुलसी का सेवन आपको फायदा पहुंचाने में मदद कर सकता है। तुलसी के पत्तों से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये स्ट्रेस को कम करती है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मेन्टेन रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होती है। आप इसकी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

Published on:
18 Nov 2021 06:18 pm
Also Read
View All