वेट लॉस

WEIGHT LOSS TIPS : 2-4 किलोग्राम के बाद क्यों नहीं घटता है वजन?

हैल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि कम हुआ वजन दोबारा न बढ़े? कैसे अपना बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम कर सकते हैं? इसके लिए आपका कुछ जरूरी बातें जाननी जरूरी होंगी? इसके पूरी खबर ध्यान से पढ़ें-

less than 1 minute read
Dec 22, 2019

आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए सिर्फ कैलोरी कम करने से ही रिजल्ट नहीं मिलता है। इसके लिए मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की भी जरूरत पड़ती है। इससे एक तरह जहां तेजी से वजन घटता है वहीं दूसरी ओर एक्सरसाइज व नियंत्रित खानपान का असर भी दिखता है।

क्या है मेटाबॉलिज्म
मेटाबॉलिज्म का मतलब सिर्फ कैलोरी खर्चने से ज्यादा इसका संबंध हमारी शरीर पर होने वाले कैमिकल रिएक्शन से होता है। जम जो भी खाते-पीते हैं इसका मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है।
आपको जानकर हैरत होगी कि डार्क चॉकलेट से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है? यह सच है। एक रिसर्च के मुताबिक 24 घंटे में यदि आप 40 ग्राम तक डार्क चॉकलेट खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह पाचन क्षमता में भी फायदेमंद है।
इसलिए दो-चार किलो के बाद नहीं घटता वजन
वजन घटाने के लिए किसी न किसी तरह की डाइट को फॉलो करते हैं लेकिन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने पर फोकस नहीं करते हैं। यही कारण होता है कि अक्सर दो-चार किलोग्राम के बाद वजन कम नहीं होता है। इसके बाद सारी कोशिशें प्रभावी नहीं दिखती हैं।
एक्सपर्ट : मोना जैन, डायटीशियन

Updated on:
22 Dec 2019 05:12 pm
Published on:
22 Dec 2019 05:09 pm
Also Read
View All