अजब गजब

शराब पीकर शादी करने में पहुंचा दूल्हा, लड़की वालों ने इतने पैसे लेकर तोड़ी शादी

Bihar में शराब पीकर शादी करने पहुंचा दूल्हा और उसका पिता। दूल्हन के परिवार वालों ने नाराज़ होकर सभी बारातियों को बंधक बना लिया।
2 min read
शराब पीकर शादी करने में पहुंचा दूल्हा और उसका बाप, लड़की वालों ने इतने पैसे लेकर तोड़ी शादी
शराब पीकर शादी करने में पहुंचा दूल्हा और उसका बाप, लड़की वालों ने इतने पैसे लेकर तोड़ी शादी

नई दिल्ली।शादी ( Marriage )और पार्टी के अवसर पर शराब ( alcohol ) पीना के काफी ट्रेंड है। लोगों का मानना होता है कि खुशी का मौका और वो इसे शराब पीकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां शराब पीना एक दूल्हे के लिए परेशानी का कारण बन गया। शादी करने के लिए दूल्हा शराब पीकर पहुंच गया ना केवल दूल्हा बल्कि उसका बाप भी शराब के नशे में था। बस इसी बात के कारण पूरा मामला बिगड़ गया।

घटना बिहार ( Bihar r ) के समस्तीपुर ( Samastipur ) की है जहां शादी करने पहुंचा दूल्हा और उसका बाप दोनों ही शराब के नशे में धुत्त थे और इस वजह से लड़की के परिवार वालों ने शादी में आए मेहमानों, लड़के और उसके घरवालों सभी को बंधक बना लिया। दूल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार को छोड़ने के लिए पैसों की डिमांड की। जिसके बाद कहा जा रहा है कि पंचायत के दखल के बाद 3.5 लाख रूपए में मामले का समझौता हुआ।

समस्तीपुर के सुरेंद्र महतो के बेटे सूरज की शादी ओम प्रकाश की बेटी से होनी थी। शादी के दिन दूल्हे और उसके पिता को नशे में धुत्त देखकर लड़की और उसके घरवालों ने रिश्ता करने से मना कर दिया। बारातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना दूल्हे की बहन द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की दी।

Updated on:
25 Jun 2019 03:41 pm
Published on:
25 Jun 2019 11:55 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते