अजब गजब

प्राचीन काल से किया जा रहा है इस ताकत बढ़ाने के नुस्खे का इस्तेमाल, आज मिलता है लाखों में

इसका 10 ग्राम चूर्ण प्रतिदिन गुनगुने दूध में चीनी डालकर सुबह खाली पेट पिया जाए और रात को सोने से पहले सेवन करने से शरीर की कमजोरी और दुबलापन दूर होता है साथ ही साथ शरीर को शक्ति मिलती है।
2 min read
• •
Jul 27, 2018
salam panja a herbal extract keep people youthful
प्राचीन काल से किया जा रहा है इस ताकत बढ़ाने के नुस्खे का इस्तेमाल, आज मिलता है लाखों में

नई दिल्ली। सालमपंजा हिमालय और तिब्बत से 8 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पैदा होता है। भारत में इसका आयात ज्यादातर ईरान और अफगानिस्तान से होता है। सालमपंजा का उपयोग शारीरिक, बल की वृद्धि के लिए किया जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके नुस्खों का इस्तेमाल दीर्घकाल से होता आ रहा है। इसका 10 ग्राम चूर्ण प्रतिदिन गुनगुने दूध में चीनी डालकर सुबह खाली पेट पिया जाए और रात को सोने से पहले सेवन करने से शरीर की कमजोरी और दुबलापन दूर होता है साथ ही साथ शरीर को शक्ति मिलती है। सालमपंजा का खूब महीन चूर्ण 1 चम्मच सुबह, दोपहर और शाम को छाछ के साथ सेवन करने से पुराना अतिसार रोग ठीक होता है। एक माह तक भोजन में सिर्फ दही-चावल का ही सेवन करना चाहिए। इस प्रयोग को लाभ होने तक जारी रखने से आमवात, पुरानी पेचिश और संग्रहणी रोग में भी लाभ होता है इसका मूल्य लाखों का होता है।

ये भी है कारगर

हम आपको एक ऐसी जड़ी-बूटी की जानकारी दे रहे हैं। जिसे ताकत बढ़ाने के देसी नुस्खे से कम नहीं माना जाता। पुरुष इसका प्रयोग ताकत बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन रोचक बात तो यह है कि इस जड़ी बूटी की जानकारी भारत में शायद ही किसी को है। हिमालयी क्षेत्रों में तीन हजार से पांच हजार मीटर की ऊंचाई के बर्फीले पहाड़ों में पाई जाने वाली इस जड़ी बूटी की चीन में भारी मांग है, जिसके चलते निर्वासित तिब्बती इसके बड़े कारोबार के साथ जुड़े हुए हैं। यार्सागुम्बा को Caterpillar Fungus के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कीट की तरह प्रतीत होता है इसकी लंबाई करीब दो इंच होती है। यह कीट एक प्रकार का कैटरपिलर है। बता दें कि, भारत में इस कीड़े के इस्तेमाल पर पाबंदी है लेकिन कई लोग इसे चोरी-छिपे उपयोग करते हैं। यार्सागुम्बा के स्वाद की बात करें तो यह स्वाद में मीठा होता है। यह ज्यादात्तर सर्दियों के मौसम में पाया जाता है।

Published on:
27 Jul 2018 03:06 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते