नई दिल्ली। वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के मूड में हों और आपकी पार्टी में बिन बुलाया मेहमान आ जाए तो क्या हो? जाहिर सी बात है आपको अच्छा नहीं लगेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अजीबो गरीब वीडियो अपलोड किया जिसके बाद लोग उसके बारे में बातें करने लगे। वैसे तो इंटरनेट पर आए दिन जानवरों के अजीबो गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, हों भी क्यों ना अब कोई जानवरों को कुछ अजीब हरकत करते हुए देखेगा तो उसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड जरूर कर लेगा। अब बीते महीनों की ही एक खबर ले लीजिए जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा रखी थी। इस वीडियो में एक बकरा था जिसे सिगरेट पीने का शौक था। वो तंबाकू भी बड़े धड़ल्ले से खता है। अब एक बार फिर एक जानवर का एक अजीब वीडियो वायरल हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है।