यहां एक 28 वर्षीय महिला की बच्चे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। महिला का नाम क्रिथिगा था, वह 28 वर्ष की थी। क्रिथिगा की एक तीन साल की बेटी भी है। क्रिथिगा पेशे से एक स्कूल टीचर थीं। बीती 22 जुलाई को क्रिथिगा को अचानक लेबर पेन होने लगा, जिसके बाद उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने का फैसला किया। ये फैसला क्रिथिगा के जीवन का आखिरी फैसला साबित हुआ और उनकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक डिलीवरी के दौरान क्रिथिगा को काफी ब्लीडिंग होने लगी। जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने क्रिथिगा को मृत घोषित कर दिया।