महिला स्वास्थ्य

Menstrual Health Tips: पीरियड्स में ये न खाएं! क्या ये सिर्फ अफवाह है? हेल्थ मंत्रालय ने बताई पूरी सच्चाई

Menstrual Health Tips: पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसको लेकर कई मिथक फैले हैं। कुछ लोग खट्टा, ठंडा या मसालेदार खाने से मना करते हैं। लेकिन क्या ये सच है? तो आइए आपको बताते हैं कि पीरियड्स में सही खानपान कैसे रखें।
1 minute read
Aug 05, 2025
Menstrual Health Tips
Menstrual Health Tips (photo- freepik)

Menstrual Health Tips: पीरियड्स यानी मासिक धर्म महिलाओं की बॉडी में होने वाली एक आम और नेचुरल प्रोसेस है। इसे सभी महिलाओं को फेस करना होता है। लेकिन इसके साथ सदियों से जुड़े कई अंधविश्वास और भ्रम आज भी समाज में देखने और सुनने को मिल जाते हैं। खासकर खानपान को लेकर तो हमें ज्यादा सुनने को मिलता है कि पीरियड्स के दौरान खट्टा, ठंडा, मसालेदार या कुछ खास चीजें नहीं खानी चाहिए। लड़कियों और महिलाओं को बताया जाता है कि इन चीजों से शरीर को नुकसान होगा या पीरियड्स में दिक्कत बढ़ जाएंगी। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं।

हेल्थ मंत्रालय की पहल

हाल ही में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने एक जागरूकता अभियान के तहत बताया कि यह सिर्फ एक मिथ है कि पीरियड्स में कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए। मंत्रालय के अनुसार, पीरियड्स के दौरान संतुलित आहार सबसे जरूरी होता है। कोई भी खाद्य पदार्थ अपने आप में नुकसानदायक नहीं होता, जब तक वह संतुलित मात्रा में लिया जाए।

संतुलित आहार क्यों जरूरी है?

पीरियड्स के समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकावट, चिड़चिड़ापन, पेट दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर को ताकत देती है और मूड बेहतर बनाती है।

कौन-से फूड्स फायदेमंद हैं?

  • हरी सब्जियां
  • फल जैसे केला, पपीता, अनार
  • सूखे मेवे जैसे खजूर, किशमिश
  • पर्याप्त पानी
  • हल्का, घर का बना खाना

मिथक फैलने से क्या होता है?

कई बार ऐसा होता है कि खाने को लेकर डर और भ्रम को चलते लड़कियों में पोषण की कमी हो जाती है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि पीरियड्स के दौरान भी शरीर को भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती है।