पीरियड्स के दौरान कुछ ड्रिंक्स आपकी तकलीफ को कम कर सकते हैं, जबकि कुछ पेय दर्द को और बढ़ा सकते हैं। खासकर जो महिलाएं नियमित रूप से एनर्जी ड्रिंक, सोडा या ज्यादा मीठे ड्रिंक्स का सेवन करती हैं, उनमें पीरियड्स के दौरान तेज दर्द (डिसमेनोरिया) की संभावना अधिक होती है।
इसलिए इन दिनों में चीनी का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में सूजन और ऐंठन को बढ़ा सकता है। साथ ही, कैफीन और शराब जैसी चीजें भी पीरियड्स के दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस समय अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, ताकि शरीर को राहत मिल सके और दर्द कम हो।