विदेश

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 198 भारतीय मछुआरे, करीब 5 साल से काट रहे थे सज़ा

Indian FIshermen Released From Pakistan: पाकिस्तान की तरफ से देर रात 198 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया गया है। ये मछुआरे कई सालों से पाकिस्तान की जेल में सज़ा काट रहे थे।
2 min read
May 13, 2023
indian_fishermen_released.jpg
Released fishermen from Pakistan

पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत पाकिस्तान की जेल में बंद मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान की सरकार ने जेल से 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये सभी मछुआरें कराची की मालिर जेल में बंद थे, जहाँ से इन्हें गुरुवार की शाम को रिहा किया गया। जेल से रिहा करने के बाद इन सभी मछुआरों को शुक्रवार को देर रात अटारी-वाघा बॉर्डर पर छोड़ दिया गया गया।


करीब 5 साल से थे जेल में कैद

शुक्रवार को देर रात अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचने के बाद भारतीय मछुआरों ने बताया कि वो सभी करीब 5 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। करीब 5 साल बाद आखिरकार जेल से छूटने और भारत वापसी पर सभी काफी उत्साहित दिखे। अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचने के बाद भारतीय मछुआरों कि मछली पकड़ते समय उन्हें समुद्री बॉर्डर के बारे में कुछ नहीं पता होता, क्योंकि इसके लिए कोई चिह्न नहीं बना होता।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत

किस वजह से थे जेल में बंद?


सभी भारतीय मछुआरे कथित तौर पर पाकिस्तान की जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। दरअसल मछुआरों को अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है और उन्हें सज़ा दी जाती है।

2 मछुआरों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की जेल से 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाना था। पर इनमें से दो मछुआरों की सज़ा के दौरान ही मौत हो गई। दोनों मछुआरों की मौत बीमारी से इसी महीने हुई।

जून-जुलाई में होंगे 300 भारतीय मछुआरें रिहा

रिपोर्ट के अनुसार जून-जुलाई में पाकिस्तान की जेल से और भारतीय मछुआरे रिहा होंगे। पाकिस्तान की जेल में बंद 200 भारतीय मछुआरों को 2 जून को रिहा किया जाएगा। उसके बाद 100 अन्य भारतीय मछुआरों को 3 जुलाई को रिहा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Linda Yaccarino होगी Twitter की नई सीईओ, Elon Musk ने की पुष्टि

Published on:
13 May 2023 12:52 pm