11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेख हसीना के प्रत्यर्पण अनुरोध पर भारत का बड़ा बयान, कहा- तय प्रक्रिया के तहत हो रही जांच

Sheikh Hasina Extradition: शेख हसीना के प्रत्यर्पण रिक्वेस्ट पर भारत ने बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मामले की जांच तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 11, 2026

Sheikh Hasina

प्रत्यर्पण अनुरोध केस- फोटो में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (इमेज सोर्स: ANI)

Sheikh Hasina Extradition Latest Update:शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। ढाका लगातार भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने की मांग कर रहा है। अब इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया है। भारत ने कहा है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़ी बांग्लादेश की रिक्वेस्ट पर तय प्रक्रिया के तहत काम किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में इस मुद्दे पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत की स्थिति पहले जैसी ही है।

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत का स्पष्ट सन्देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर सवाल पूछा गया। तब उन्होंने कहा कि इस मामले पर भारत की स्थिति बिल्कुल साफ है। बांग्लादेश की ओर से आए प्रत्यर्पण अनुरोध की भारत में तय प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिलहाल मामले पर काम चल रहा है। भारत ने अभी यह नहीं बताया है कि इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। वहीं बांग्लादेश की तरफ से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। ढाका चाहता है कि भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाए।

हादी मर्डर केस को लेकर भी बातचीत

भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत सिर्फ शेख हसीना तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच शरीफ उस्मान हादी की हत्या का मामला भी चर्चा में है।

बता दें हादी पर पिछले साल दिसंबर में ढाका में हमला हुआ था। उन्हें चलती मोटरसाइकिल से गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें सिंगापुर ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान 18 दिसंबर, 2025 को उनकी मौत हो गई थी। बांग्लादेश इस मामले में संदिग्ध आरोपियों की वापसी भी चाहता है। रिपोर्टों के मुताबिक, भारत में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश ने इस मामले में भारत से सहयोग की अपील की है।

भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर भी जोर

इन विवादित मुद्दों के बीच दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आपसी हितों से जुड़े मामलों पर भी बातचीत हुई।

भारतीय हाई कमीशन ने कहा कि भारत-बांग्लादेश के साथ सकारात्मक तरीके से काम करना चाहता है। दोनों देशों के बीच रिश्ते इस समय कई संवेदनशील मुद्दों से गुजर रहे हैं। ऐसे में शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।