11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Colombia Earthquake: 7.4 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 224, अभी भी 3,000 लोग लापता

Colombia Earthquake: कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस वजह से 224 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 11, 2026

Earthquake in Colombia

कोलंबिया में भूकंप से मचा हाहाकार (Photo - Washington Post)

कोलंबिया (Colombia) में सोमवार , 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचा दी। इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 100 से ज़्यादा इमारतें तबाह गईं। भूकंप इतना जोर का था कि असर पडोसी देशों इक्वाडोर (Ecuador), पनामा (Panama) और वेनेज़ुएरला (Venezuela) में भी महसूस किया गया। इस भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 224

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई लोगों के घायल और लापता होने की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज

इस भूकंप की वजह से सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिनका नज़दीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

3,000 से ज़्यादा लोग लापता

भूकंप के बाद 3,000 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं। सर्च एंड रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। इनमें से कई लोगों के अभी भी इमारतों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, क्योंकि भूकंप के बाद 100 से ज़्यादा इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और अभी भी इस मलबे को पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम अपने अभियान में जुटी हुई हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है।

ट्रंप प्रशासन ने किया मदद का ऐलान

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन ने आपातकालीन आश्रय, भोजन, सुरक्षा और भूकंप से हुए नुकसान के आकलन के लिए 15.5 मिलियन डॉलर की धनराशि की मदद का ऐलान किया है।

कब और कहाँ आया भूकंप?

भारतीय समयानुसार सोमवार , 10 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट (लोकल समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट) पर यह भूकंप सैन जोसे डेल पालमार (San José del Palmar) से 5 किलोमीटर साउथ में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) के अनुसार इस भूकंप की गहराई 110 किलोमीटर रही।