
दुनिया में ऐसे देशों की कमी नहीं है जहाँ आतंकवाद एक गंभीर समस्या है। अफ़्रीकी देशों में भी आतंकवाद का साया छाया हुआ है। कई अफ़्रीकी देशों में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में सेना के शासन में वैसे ही स्थिति काफी बदल गई है। हालांकि देश की जनता इससे नाखुश नहीं है, पर इसके बावजूद नाइजर में भी आतंकी हमलों के मामले कभी-कभी सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। बुर्किना फासो (Burkina Faso) और माली (Mali) की बॉर्डर के पास तिलाबेरी (Tillabéri) में मंगलवार और बुधवार को नाइजर के सैनिक सुरक्षा ऑपरेशन में लगे हुए थे, पर गुरुवार को आतंकियों ने नाइजर की सैन्य टुकड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया।
23 सैनिकों की मौत
जानकारी के अनुसार नाइजर के सैनिकों पर करीब 100 आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में नाइजर की सेना के 23 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं करीब 17 सैनिक इस हमले में घायल भी हो गए।
जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी ढेर
नाइजर की सेना पर आतंकियों के हमले में सिर्फ नाइजर सैनिक ही नहीं मारे गए, बल्कि आतंकियों को भी नुकसान हुआ। नाइजर सेना की जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी ढेर हो गए।
यह भी पढ़ें- मलेशिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आयोजन से किया इनकार, खर्चे बनी वजह