विदेश

ताइवान के पास दिखे चीन के 45 फाइटर जेट्स, फिर बढ़ेगा दोनों देशों में तनाव

China-Taiwan Conflict: चीन और ताइवान के बीच चल रहा विवाद जगजाहिर है। हाल ही में चीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच पहले से चला आ रहा तनाव और भी बढ़ेगा।
2 min read
Chinese fighter jets
Chinese fighter jets around Taiwan

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। हालांकि पिछले एक साल में चीन और ताइवान के बीच तनाव की स्थिति और भी बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच तनाव के बढ़ने की वजह चीन का ताइवान बॉर्डर के पास समय-समय पर सैन्याभ्यास करना और ताइवान के एयरस्पेस के साथ ही सीस्पेस में भी घुसपैठ करना है। इतना ही नहीं, ताइवान को अमेरिका (United States Of America) का समर्थन मिलने से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है। इसी बीच चीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ेगा।

ताइवान के पास दिखे चीन के 45 फाइटर जेट्स

ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आज जानकारी देते हुए बताया है कि आज ताइवान के पास चीन के 45 फाइटर जेट्स देखे गए हैं। उनमें से 26 फाइटर जेट्स ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन भी क्रॉस की।


इस साल का सबसे ज़्यादा आंकड़ा

आंकड़ा इस साल अब तक एक दिन में ताइवान के पास चाइनीज़ फाइटर जेट्स दिखने का यह सबसे ज़्यादा आंकड़ा है।

नहीं है पहला मौका

चीन के फाइटर जेट्स का ताइवान के पास चक्कर लगाना इस तरह का पहला मौका नहीं है। चीन ऐसा पहले भी कर चुका है और कई बार। पिछले एक साल में चीन कई बार ऐसा कर चुका है।

क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

यह भी पढ़ें- बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा ने किया Bill & Melinda Gates Foundation से इस्तीफे का ऐलान, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये..

Updated on:
15 May 2024 11:43 am
Published on:
15 May 2024 11:43 am