विदेश

इस मुस्लिम देश के सर्वोच्च नेता की पहली भारत यात्रा, PM मोदी से होगी बात, जानिए भारतीयों को क्या होगा फायदा?

UAE: क्राउन प्रिंस अल नाहयान 9 सितंबर को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और 10 सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
2 min read
Abu Dhabi Crown Prince Al Nahyan visit India will meet PM Narendra Modi
Abu Dhabi Crown Prince and Narendra Modi

UAE: मुस्लिम देशों के साथ धर्म निरपेक्ष देश भारत के रिश्ते चरम पर है। इसी क्रम में अब एक और मुस्लिम देश भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने की कोशिश में है। वो भी तब जब ये मुस्लिम देश (Islamic Country) भारत और भारतीयों के लिए खासा अहम है। आपको बता दें कि ये देश है संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE, जी हां UAE के क्राउन प्रिंस और राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहली बार भारत आ रहे हैं। UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस (UAE Crown Prince) शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहली बार भारत आ रहे हैं। आने वाले 9 से 10 सितंबर को वो भारत में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने UAE के प्रिंस को भारत आने का निमंत्रण दिया था जिसे अल नाहयान (Sheikh Khalid bin Mohammed bin Zayed Al Nahyan) ने स्वीकार कर लिया है और अब वो 9 सितंबर को भारत आ रहे हैं।

ये रहेगा कार्यक्रम

9 सितंबर को ही क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। क्राउन प्रिंस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे। इसके बाद अगले दिन 10 सितंबर को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे। 

इन मुद्दों पर होगी बात 

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और UAE के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीतिक, व्यापार, निवेश, संपर्क, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

भारतीयों को क्या मिलेगा?

दरअसल भारत से अरब देशों में जाकर नौकरी करने वालों की संख्या में खासा बढ़ोतरी हुई है। जिसमें संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं। एक आंकड़े के मुताबिक UAE में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। जो UAE की कुल आबादी का 30 प्रतिशत है। इनमें से करीब 27 लाख भारतीय ब्लू-कॉलर कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। भारत के उत्तरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भारतीय यूएई में नौकरी की तलाश में जाते हैं। साल 2021 में भारतीयों ने यूएई से भारत 1.63 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा भेजे थे।

इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि भारत के लिए UAE और UAE के लिए भारत कितना अहम है। अब इन्हें लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस अल नाह्यान के बीच क्या बात होती है इस पर पूरे देश की नजर बनी रहेगी।

Updated on:
07 Sept 2024 04:36 pm
Published on:
07 Sept 2024 04:33 pm